रायपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम हो गया है. छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर 1.81 फीसदी है. छत्तीसगढ़ में बुधवार को 6 हजार 690 सैंपलों की जांच में मात्र 121 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश के 21 जिलों से 121 कोरोना संक्रमित मिले. प्रदेश में आज किसी की भी मौत कोरोना से नही हुई है. प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीज की संख्या 765 है.
यह भी पढ़ें: इज आफ लिविंग सर्वे में रायपुर का सातवां स्थान
छत्तीसगढ़ में कोरोना एक्टिव मरीज की संख्या 765: प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 765 हो गई है. प्रदेश में एक्टिव मरीज रायपुर में 111 है. इसके अलावा दुर्ग में 106 राजनांदगांव में 53 एक्टिव मरीज है. प्रदेश के 21 जिलों में 121 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. प्रदेश में आज सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज की संख्या 14 धमतरी में है. इसके अलावा रायपुर में 12, दुर्ग में 11 मरीज मिले हैं.
प्रदेश में एक्टिव 765 एक्टिव मरीज की संख्या
जिला | एक्टिव मरीज |
---|---|
दुर्ग | 106 |
राजनांदगांव | 53 |
बालोद | 39 |
बेमेतरा | 29 |
कबीरधाम | 13 |
रायपुर | 111 |
धमतरी | 41 |
बलौदा बाजार | 19 |
महासमुंद | 30 |
गरियाबंद | 08 |
बिलासपुर | 19 |
रायगढ़ | 23 |
कोरबा | 08 |
जांजगीर चांपा | 21 |
मुंगेली | 17 |
गौरेला पेंड्रा मरवाही | 24 |
सरगुजा | 67 |
कोरिया | 17 |
सूरजपुर | 10 |
बलरामपुर | 31 |
जशपुर | 17 |
बस्तर | 08 |
कोंडागांव | 04 |
दंतेवाड़ा | 05 |
सुकमा | 03 |
कांकेर | 12 |
नारायणपुर | 26 |
बीजापुर | 04 |
कुल | 765 |