ETV Bharat / state

मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है नाराजगी

अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जोन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में नाराजगी की बात को स्वीकारा है.

author img

By

Published : Oct 23, 2020, 10:34 PM IST

Updated : Oct 23, 2020, 10:53 PM IST

statement of Singhdev
मंत्री टीएस सिंहदेव

सरगुजा: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर के दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने राजमोहनी भवन में जोन के सीनियर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने जोनवार विकास कार्य के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी सुना. इन सबके बीच सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर बड़ा बयान दिया.

मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान

सिंहदेव बीते कुछ दिनों से लगातार जोन के सीनियर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं. क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी कार्यकर्ताओं के जरिए मंत्री टीएस सिंहदेव सुन रहे हैं. वहीं इन समस्याओं का हल कैसे किया जाए इन विषयों पर भी विचार-विमर्श हो रहा है.

ग्वालियर में बीजेपी सरकार पर गरजे CM भूपेश बघेल, कहा 'ये उपचुनाव जनता पर थोपा गया है'

मंत्री सिंहदेव ने खुद स्वीकार किया

मंत्री टीएस सिंहदेव के जोन के सभी सीनियर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पीछे एक और बड़ी वजह है. वो है सीनियर कार्यकर्ताओं की नाराजगी. जिसे मंत्री सिंहदेव ने खुद स्वीकार किया है. दरअसल सीनियर कार्यकर्ताओं में इस बात की नाराजगी देखने को मिल रही है कि कांग्रेस की सरकार रहते हुए भी उन्हें महत्व नहीं मिल रहा है. सिंहदेव ने इसे लेकर कहा कि सीनियर कार्यकर्ताओं की नाराजगी को जानते हुए इसे नकारा नहीं जा सकता.

बैठक के जरिए निकाला जा रहा हल: सिंहदेव

सिंहदेव ने इस बात को स्वीकार किया कि, लंबे अरसे बाद कांग्रेस की सरकार बनी है और कार्यकर्ताओं से जानकारी मिल रही है कि उन्हें महत्व नहीं मिल रहा है. इस पर सिंहदेव ने कहा कि बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर हल करने का प्रयास किया जा रहा है.

Last Updated : Oct 23, 2020, 10:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.