ETV Bharat / state

Republic Day 2023: 26 जनवरी को लागू हुआ था भारतीय संविधान, जानिए भारतीय संविधान की विशेषताएं

author img

By

Published : Jan 18, 2023, 6:04 PM IST

Updated : Jan 26, 2023, 7:06 AM IST

भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया. जिसे 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा लागू किया गया. भारत में 26 नवंबर को "राष्ट्रीय कानून दिवस" ​​के रूप में भी जाना जाता है. जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत के संविधान की कुछ ऐसी खास बातें हैं जो इसे दूसरे संविधानों से इसे अलग बनाती हैं.

Some interesting facts about the Indian Constitution
भारतीय संविधान की कुछ खास बातें

रायपुर: 26 जनवरी 1950 के दिन देशभर में भारतीय संविधान को लागू किया गया था. 26 नवंबर को संविधान सभा ने इसे अपनाया था. देशभर में इस दिन को "राष्ट्रीय कानून दिवस" के रूप में मनाया जाता है. तो आइए जानते हैं भारतीय संविधान की कुछ खास बातें.

दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लंबा संविधान: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान होने के साथ सबसे लंबा संविधान भी है. इसमें लगभग 146,385 शब्द लिखे गए हैं. इसमें 444 लेख हैं, जो 22 भागों में विभाजित हैं. 12 अनुसूचियां जो आज संशोधनों के बाद 118 हो गए हैं.

भारत का हस्तलिखित संविधान: देश के प्रसिद्ध सुलेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने मूल भारतीय संविधान को सुंदर सुलेख के साथ इटैलिक शैली में लिखा है. संविधान को लिखने में छह महीने लगे.

ऐसा संविधान जिसमें उकेरी गई हैं कई कलाकृतियां: भारतीय संविधान में कई अद्भुत कलाकृतियां उकेरी गई हैं. महान चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस और उनके शिष्य को संविधान के हर पृष्ठ पर कलाकृति उकेरने का काम सौंपा गया था. जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. संविधान में नंदलाल बोस ने प्रमुख चित्रों को चित्रित किया और उनके छात्रों ने अन्य कलाकृतियों को उनके निर्देशन में बनाया.

संविधान की मूल प्रतियां: भारतीय संविधान की मूल प्रतियों को संसदीय पुस्तकालय में रखा गया है. संविधान की मूल प्रति को हीलियम से भरे एक बॉक्स में रखा गया है. उसे संरक्षित रखने के लिए नेफ़थलीन बॉल और फलालैन के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है.

भारतीय महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला: भारतीय संविधान के लागू होने से भारतीय महिलाओं को मतदान मिला. इससे पहले महिलाओं को इस अधिकार से वंचित रखा गया था. केवल पुरुषों को वोट देने का अधिकार था. भारतीय संविधान को बनाने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा.भारतीय संविधान को बनाने में उस वक्त लगभग 64 लाख रुपए का खर्च आया था

यह भी पढ़ें Republic Day 2023: जानिए गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं, क्या है इस दिन का महत्व

Last Updated : Jan 26, 2023, 7:06 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.