ETV Bharat / state

13 जनवरी: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, अंबिकापुर और जशपुर सबसे ठंडा

जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान.

author img

By

Published : Jan 13, 2021, 11:15 AM IST

temprature in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदला है. प्रदेश के कई जिलों में ठंड न के बराबर हो गई थी. तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण जनवरी महीने में ही मार्च महीने का अहसास होने लगा था. वहीं आज एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 30°C बताया जा रहा है.

प्रदेश में अंबिकापुर और जशपुर शहर सबसे ठंडा है. यहां न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मंगलवार को मौसम विभाग ने भी न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई थी. जनवरी को मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है.

पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में छाए बादल

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर30°C16°C
बिलासपुर29°C14°C
दुर्ग29°C15°C
अंबिकापुर24°C8°C
कोरबा28°C14°C
बस्तर31°C16°C
रायगढ़29°C15°C
बलौदाबाजार29°C14°C
राजनांदगांव29°C14°C
जशपुर25°C9°C
धमतरी30°C15°C
महासमुंद30°C16°C

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.