रायपुर : राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई निगम कमिश्नर सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है. आदेश में कहा गया कि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करना होगा.
![10 administrative service officers transferred in other district](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-03-cg-govt-transfer-order-7203517_24022021171311_2402f_1614166991_1094.jpg)
- चंद्रकांत कौशिक आयुक्त नगर पालिका निगम राजनांदगांव से संयुक्त कलेक्टर धमतरी में तबादला किया गया
- इंद्रजीत बर्मन आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग से संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम में तबादला किया गया.
- आशीष कुमार टिकरिया आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण (सुडा) में तबादला किया गया.
- हरीश मंडावी आयुक्त नगर पालिका निगम अंबिकापुर से आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग में तबादला किया गया.
- आशुतोष चतुर्वेदी संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा से आयुक्त नगर पालिका निगम राजनांदगांव में तबादला किया गया.
- प्रभार पांडेय आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर से आयुक्त नगर पालिका निगम अंबिकापुर में तबादला किया गया.
- अजय कुमार त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर सरगुजा से आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर में तबादला किया गया.
- विपुल कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर कवर्धा से डिप्टी कलेक्टर दुर्ग में तबादला किया गया.
- मनीष मिश्रा डिप्टी कलेक्टर धमतरी से आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी में तबादला किया गया.
- प्रवीण कुमार वर्मा डिप्टी कलेक्टर बस्तर से डिप्टी कलेक्टर दुर्ग बनाए गए हैं.