कोरबा: 3 मार्च को गढ़कलेवा मेले का उद्घाटन समारोह है. इसमें कोरबा लोकसभा सांसद और कलेक्टर मौजूद रहेंगे. 4 मार्च को महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम है. रविवार को गढ़लेवा मेले का समापन समारोह है. गढ़कलेवा मेले में छत्तीसगढ़ के सभी व्यंजनों के साथ मिलेट्स और हर्बल गुलाल की दुकानें लगाई जाएंगी.
लोगों को मिलेगा छत्तीसगढ़ी स्वाद: गढ़कलेवा मेला का समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक है. इस मेले का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देना, कोरबा अंचल के प्राचीन पकवान को जन जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को स्वास्थ्यवर्धक आंचलिक व्यंजन के प्रति लगाव उत्पन्न कराना है.
कटघोरा की श्रीया महिला समिति सदस्य सुचित्रा मानिकपुरी ने बताया कि "सितंबर 2022 में भी हमने ऐसा ही एक आयोजन किया था. जिसके बाद हम अब बड़े स्तर पर गढ़कलेवा मेले का आयोजन कर रहे हैं. जिसमें हमने कटघोरा के सभी स्व सहायता समूहों को आमंत्रित किया है."
गढ़कलेवा मेला से पारंपरिक व्यंजन को बढ़ावा: इस मेले में श्रीया महिला स्व सहायता समूह के साथ आशा महिला स्व सहायता समूह, न्यू महामाया महिला स्व सहायता समूह, मां भगवती महिला स्व सहायता समूह समेत अन्य समूह शामिल होंगे. गढ़कलेवा मेले में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, तसमई, करी लड्डू, सोहारी समेत दूसरे व्यंजन मिलेंगे. छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार पारंपरिक व्यंजन, पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है.
मेला कार्यक्रम
- 3 मार्च: उद्घाटन समारोह
- 4 मार्च: महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम
- 5 मार्च: समापन समारोह
ये समूह होंगे शामिल
- श्रीया महिला स्व सहायता समूह
- आशा महिला स्व सहायता समूह
- न्यू महामाया महिला स्व सहायता समूह
- मां भगवती महिला स्व सहायता समूह
- आदर्श महिला स्व सहायता समूह
- गायत्री महिला स्व सहायता समूह
- पहल महिला स्व सहायता समूह
- मां पार्वती महिला स्व सहायता समूह
- साईं कृपा महिला स्व सहायता समूह
- शाकंभरी महिला स्व सहायता समूह
- अलीगढ़ महिला स्व सहायता समूह
- सखी सहेली महिला स्व सहायता समूह
- गंगा महिला स्व सहायता समूह
- पूर्णिमा महिला स्व सहायता समूह
- दुर्गा पढ़ना-बढ़ना महिला स्व सहायता समूह
- जय मां गंगा महिला स्व सहायता समूह
- सृजन महिला स्व सहायता समूह
- मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह
- नर्मदा महिला स्व सहायता समूह
- हरिओम महिला स्व सहायता समूह
- नव जागृति महिला स्व सहायता समूह