ETV Bharat / state

बिलासपुर में बीजेपी महिला मोर्चा मातृ हुंकार रैली कर दिखाएगी शक्ति प्रदर्शन, जांजगीर में सौंपा ज्ञापन

author img

By

Published : Oct 31, 2022, 8:00 PM IST

जांजगीर चांपा बीजेपी महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

Janjgir Champa BJP Mahila Morcha
जांजगीर चांपा बीजेपी महिला मोर्चा

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. महिला मोर्चा ने भूपेश सरकार पर प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. 11 नवंबर को बिलासपुर ने आयोजित मातृ हुंकार रैली के संबंध में भी जिला प्रशासन को जानकारी दी.

जांजगीर चांपा बीजेपी महिला मोर्चा

कांग्रेस जनता से वादा कर भूल गई: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भी अब सरकार के खिलाफ सड़क में उतरने को तैयार है. इसके लिए 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित मातृ हुंकार रैली का आयोजन किया गया है. बिलासपुर के आंदोलन को सफल बनाने के लिए जांजगीर की महिला मोर्चा ने कमर कस लिया है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक समाप्त

5 हजार से ज्यादा महिलाएं आंदोलन में होंगी शामिल: भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की जनता, युवाओं के साथ छलावा किया है. प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है. इसी के खिलाफ महिलाओं के सम्मान में बिलासपुर में हुंकार रैली आयोजित की जा रही है. जिसमें बढ़चढ़ कर महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.