ETV Bharat / state

नगर सरकार: सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है 16वीं सदी का शहर देवकर

author img

By

Published : Oct 10, 2019, 11:56 PM IST

देवकर नगर पंचायत मंदिरों के गौरवशाली इतिहास को संजोए हुए है. आस्था की नगरी होने की वजह से इस पंचायत का विशेष महत्व है. साल 2003 में देवकर पंचायत के रुप में स्थापित हुई. साल 2003 से लेकर अब तक नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा रहा है.

देवकर नगर पंचायत

बेमेतरा: देवकर नगर पंचायत काफी प्राचीन नगर है, जो साजा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है. बताते हैं, इस नगर का अस्तित्व 16वीं शताब्दी से है. जिसके यहां कई प्रमाण आज भी मौजूद हैं. यहां बना घुसघुस राजा मंदिर शहर की प्राचीनता को बताता है. सैकड़ों साल पुरानी राम मंदिर यहां के लोगों की विशेष आस्था का केंद्र है.

सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है 16वीं सदी का शहर देवकर

नगर के बीचो-बीच सुरही नदी बहती है, जिससे नगर में पानी की आपूर्ति होती है. छत्तीसगढ़ में इस नगर की पहचान खोवे की जलेबी को लेकर है. देवकर नगर आसपास के दर्जनों गांवों से घिरा हुआ है. नगर का बाजार काफी समृद्ध बताया जाता है.

रियासत काल से प्रसिद्ध है देवकर
नगर में घुसघुस राजा का प्राचीन मंदिर भी है, जो कभी देवकर विरासत के राजा हुआ करते थे. आज भी देवकर के लोग घुसघुस राजा को ही अपना राजा मानते हैं और कोई शुभ कार्य करने से पहले मंदिर से आज्ञा और आशीर्वाद लेते हैं.

सड़क और नाली की समस्या आम

  • देवकर नगर पंचायत 2003 में अस्तित्व में आया है. देवकर में कुल 15 वार्ड हैं. जिसकी जनसंख्या 5800 बताई जाती है.
  • नगर में कुल 4300 मतदाता हैं, जिसमें 2165 पुरुष और 2135 महिला मतदाताओं की संख्या है.
  • नगर पंचायत देवकर के पहले अध्यक्ष शिव कुमार द्रोण बने. इसके बाद गणेश मल जैन, चिंता राम पटेल, राधेश्याम देवांगन अध्यक्ष रहे.
  • वर्तमान में पन्नालाल जैन नगर पंचायत का अध्यक्ष हैं.
  • नगर में कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है.

नगर में संकरी गलियां होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है. पेयजल संकट के साथ आम लोगों को खेल मैदान, सड़क और नाली के लिए जूझना पड़ रहा है.

Intro:नगर पंचायत प्रोफाइल देवकर
नगर पंचायत देवकर
जिले का नगर पंचायत देवकर प्राचीन नगर है जो साजा विधानसभा के अन्तर्गत आता है। नगर में 16 वी शताब्दी में निर्मित प्राचीन 6 मसी रात में निर्मित घुसघुस राजा मंदिर है जो नगर की प्राचीनता का प्रमाण है नगर में सैकड़ो वर्ष पुराना राम मंदिर है जो नगर वासियो के आस्था का केंद्र है। नगर के बीचों बीच जीवनदायनी सुरही नदी बहती है प्रदेश में नगर की पहचान खोवे की जलेबी को लेकर है जिसके स्वाद लेने दूर दूर से लोग देवकर आते है नगर आसपास के गांवों से घिरा हुआ है नगर का बाजार समृद्ध है।Body:नगर में घुसघुसराजा का प्राचीन मंदिर है जो कभी देवकर विरासत के राजा हुआ करते थे बताया जाता है कि यहाँ का प्रसिद्द मंदिर 6 मसी रात में बना है और अचानक सूर्य निकलने की वजह है लोग ही मूर्ति बन गये जो मूर्ति आज भी मंदिर में स्थापित है।आज भी देवकर के लोग घुसघुस राजा को अपना राजा मानते है और कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मंदिर आशीर्वाद लेने जरूर जाते है।Conclusion:नगर पंचायत देवकर 2003 में अस्तित्व में आया नगर में 15 वार्ड है जिसकी जनसंख्या 5800 है यहाँ 4300 मतदाता है जिसमे 2165 पुरुष 2135 महिला मतदाता है नगर पंचायत देवकर के प्रथम अध्यक्ष शिव कुमार द्रोण बने फिर गणेश मल जैन ,चिंता राम पटेल, राधेश्याम देवांगन अध्यक्ष बने वर्तमान में पन्नालाल जैन नगर पंचायत अध्यक्ष है। नगर में कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। नगर में सकरी गलियां है जल निकासी की व्यवस्था नही है पेयजल संकट है खेल मैदान नही है वार्डो के सड़को पर ही गंदा पानी बहता रहता है जो सबसे बड़ी समस्या है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.