रायपुर: गिरते तापमान ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है. ठंड के कहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. सरगुजा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं रायपुर में पारा 7 डिग्री तक गिर गया है. ठंड के कारण जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं जीव जंतु भी इस ठंड की चपेट में आ रहे हैं.
वहीं बलौदाबाजार जांजगीर चांपा और कोरबा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है.
देखिए शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमानः
रायपुर | 23 | 7 |
बिलासपुर | 22 | 7 |
बस्तर | 27 | 9 |
सरगुजा | 19 | 4 |
दुर्ग | 24 | 8 |
बलौदा बाजार | 23 | 6 |
जांजगीर-चांपा | 23 | 6 |
गरियाबंद | 25 | 8 |
कोरबा | 22 | 6 |