रायपुर: प्रदेश में रविवार को 3 हजार 15 सैंपलों की जांच में 220 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश के 20 जिलों में 220 कोरोना संक्रमित मिले है. बेमेतरा, गरियाबंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले है. प्रदेश में आज एक की मौत कोरोना से नहीं हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,457 है.
यह भी पढ़ें: हर घर तिरंगा अभियान: दंतेवाड़ा में स्वसहायता समूह की महिलाएं बना रही तिरंगा
प्रदेश के एक्टिव मरीज की संख्या 3457: प्रदेश में के मरीज की संख्या 3457 हो गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रायपुर में 769 है. इसके अलावा दुर्ग में 492 और राजनांदगांव में 277 एक्टिव मरीज है. प्रदेश के 20 जिलों में 220 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. प्रदेश में आज सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज की संख्या 57 रायपुर में है. इसके अलावा दुर्ग में 15 , बिलासपुर में 18 , राजनंदगांव में 21 मरीज मिले हैं.
जिला | एक्टिव मरीज |
दुर्ग | 492 |
राजनांदगांव | 277 |
बालोद | 138 |
बेमेतरा | 89 |
कबीरधाम | 39 |
रायपुर | 769 |
धमतरी | 160 |
बलौदा बाजार | 103 |
महासमुंद | 142 |
गरियाबंद | 15 |
बिलासपुर | 162 |
रायगढ़ | 250 |
कोरबा | 146 |
जांजगीर चांपा | 79 |
गौरेला पेंड्रा मरवाही | 60 |
सरगुजा | 90 |
कोरिया | 46 |
सूरजपुर | 33 |
बलरामपुर | 28 |
जशपुर | 104 |
बस्तर | 110 |
कोंडागांव | 14 |
दंतेवाड़ा | 13 |
सुकमा | 09 |
कांकेर | 53 |
नारायणपुर | 02 |
बीजापुर | 10 |
कुल | 3,457 |