ETV Bharat / state

कांग्रेस को गांव से लेकर शहर तक करेंगे मजबूत, कार्यकर्ताओं का हर हाल में होगा सम्मान - अखिलेश सिंह

author img

By

Published : Dec 27, 2022, 11:10 PM IST

बिहार कांग्रेस को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करने की तैयारी चल रही है. इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Congress President Akhilesh Singh) का आज मसौढ़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. पढे़ं पूरी खबर...

कांग्रेस को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करने की तैयारी

पटना: बिहार के जहानाबाद जाने के दौरान मसौढ़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से अखिलेश प्रसाद सिंह की पुरजोर तरीके से स्वागत किया. अखिलेश प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yaatra) पूरे देश भर में हलचल मचा रखी हैं, ऐसे में आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर से अपनी ताकत को पुरजोर तरीके से गांव से लेकर शहर तक हर बूथ स्तर पर काम करना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें- अखिलेश सिंह बोले- 'राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी की बढ़ रही बैचेनी'

अखिलेश प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फूंकी जान : बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह आज पटना से जहानाबाद जाने के दौरान मसौढी पहुंचे. जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य रुप से स्वागत किया. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वो संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे. उनके लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने अपने समर्थकों को कहा कि मैं अपनी पार्टी का आभारी हूं. उसने मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की काफी सराहना की. इससे कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

'मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा. बिहार में पार्टी का संगठन को अब और भी मजबूती मिलेगी. हमारे नेतृत्व में कांग्रेस संगठन गांव से लेकर शहर तक एक बार फिर से पुरजोर तरीके से काम करना शुरू करेगा. जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की एक अहम भागीदारी होगी. हर पार्टी का एक नींव कार्यकर्ता ही होता है. इसलिए आप सब का पुरजोर समर्थन और आप अपने जुनून और जोश को बरकरार रखें. ' - अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.