ETV Bharat / state

बिहार में बढ़ सकती है ठंड, तापमान में लगातार जारी है गिरावट

बिहार में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है.

author img

By

Published : Jan 1, 2021, 7:04 AM IST

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

पटना: बिहार में मौसम में अभी भी काफी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. लेकिन इसके बावजूद भी शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का थोड़ा असर दिख रहा है. बिहार के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट भी दर्ज की गई है.

फारबिसगंज में अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अभी तक 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में हल्के स्तर का कोहरा देखने को मिला. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 25.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया.

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

तापमान में हो सकती है गिरावट
राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. आज के मौसमी विश्लेषण के अनुसार पश्चिम से आने वाली शुष्क और सर्द हवा के कारण बिहार के पश्चिमी भाग के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और पूर्वी भाग में उत्तर से आने वाले शुष्क हवा के कारण तापमान में अपेक्षाकृत कम अर्थात 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

देखें रिपोर्ट.

कोहरे की संभावना
अगले 48 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के पश्चिमी भाग में मध्यम और शेष भाग में हल्के स्तर के कोहरे की संभावना है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है जिस कारण ठंड का थोड़ा असर बिहार में देखने को मिल सकता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.