ETV Bharat / state

पटना नगर निगम की अनोखी पहल, कुल 75 वार्ड के 700 कूड़ा पॉइंट को किया खत्म

author img

By

Published : Dec 31, 2022, 8:13 PM IST

राजधानी पटना के कई वार्डों के कचरा पॉइंट का सर्वेक्षण करके सफाई की गई और उसी कचरे पॉइंट को सजाकर दीपावली मनाई (Diwali celebrated at garbage point) गई.पढ़ें पूरी खबर...

पटना नगर निगम की अनोखी पहल, कुल 75 वार्ड के 700 कूड़ा पॉइंट को किया खत्म
पटना नगर निगम की अनोखी पहल, कुल 75 वार्ड के 700 कूड़ा पॉइंट को किया खत्म
700 कूड़ा पॉइंट को खत्म कर लिट्टी पार्टी आयोजन

पटना: नए साल की पूर्व संध्या पर पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) ने एक अनोखी पहल करते हुए राजधानी पटना के कुल 75 वार्ड के 700 कूड़ा पॉइंट को खत्म कर नए साल के आगाज से पहले वहां लिट्टी पार्टी आयोजन किया (litti party organized at garbage point) गया. मौके पर मौजूद नगर निगम के नगर आयुक्त ने कहा कि खत्म किए गए कूड़ा पॉइंट पर अगर कोई कूड़ा फेकता है तो उसे जुर्माना देना होगा. कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Nagar Nikay Result : बिहार नगर निकाय चुनाव पर BJP का बड़ा दावा, RJD ने दिया ये जवाब

निगम कर्मियों के साथ लिट्टी पार्टी: दरअसल नए साल को लेकर पटना नगर निगम में एक नया आगाज किया है. पटना शहर के कुल 75 वार्ड के पॉइंट पर जमे कूड़े के ढेर को समाप्त कर नववर्ष से पहले वहां पर दीपावली मनाई. इसी कड़ी में नगर निगम के नगर आयुक्त सहित उप नगर आयुक्त ने कचड़ा पॉइंट पर निगम कर्मियों के साथ लिट्टी पार्टी की.

फूलों से सजाया गया कचरा पॉइंट: नववर्ष के आगाज से चंद घंटे पहले शनिवार की देर शाम पटना नगर निगम के नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त के साथ वर्षों से जमे कचरा पॉइंट पर पहुंचे और वहां मौजूद कचरे पॉइंट की सफाई करवा कर उस कचरा पॉइंट को फूलों से सजा दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों की ओर से आयोजित की गई लिट्टी पार्टी में बनाए गए लिट्टी और चोखा का स्वाद चखा.

"भविष्य में भी साफ किए गए 75 वार्ड के 700 कूड़ा पॉइंट पर लोग कूड़ा ना फेंके इसको लेकर भी निगम कर्मी लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. बावजूद इसके अगर लोग साफ किए गए सभी पॉइंट पर कचरा फेंकते हैं तो वैसे लोगों पर जुर्माना करने के साथ-साथ मुकम्मल कार्रवाई भी की जाएगी." :- अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.