ETV Bharat / state

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी, बोले आरके सिन्हा- मिले पद्म सम्मान

author img

By

Published : Oct 10, 2019, 9:43 PM IST

Updated : Oct 10, 2019, 9:54 PM IST

आरके सिन्हा और वशिष्ठ नारायण सिंह के मुलाकात के दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने बांसुरी बजाकर लोगों को सुनाई. जिसके बाद वहां का माहौल खुशनुमा हो गया.

आरके सिन्हा

पटना: मशहूर गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पीएमसीएच से इलाज के बाद घर लौट आए हैं. गुरुवार को बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने उनसे मुलाकात की. बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ऐसे गणितज्ञ हैं कि अगर वो बीमार नहीं हुए होते तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला होता. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह पद्म सम्मान के लिए सरकार से सिफारिश करेंगे.

patna
बांसुरी बजाते वशिष्ठ नारायण सिंह

अच्छी सेहत की कामना
आरके सिन्हा ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने गणित के क्षेत्र में विश्व को अपना लोहा मनवाया है. उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह की अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना की. सांसद सिन्हा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह पद्म सम्मान के लिए नीतीश कुमार से भी बात करेंगे. साथ ही इस संबंध में पत्र भी लिखेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार भी पद्म सम्मान के लिए पहल करेगी. इस मुलाकात के दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने बांसुरी बजाकर लोगों को सुनाई. जिसके बाद वहां का माहौल खुशनुमा हो गया.

देखिए खास वीडियो

पद्म विभूषण के लिए किया नॉमिनशन
वशिष्ठ नारायण सिंह के परिजन मुकेश कुमार ने कहा कि उनकी सेहत में सुधार होने के कारण अस्पताल से डिसचार्ज कराया गया. परिजन ने बताया कि वशिष्ठ नारायण सिंह को कोई भी सम्मान नहीं मिला है. हालांकि, इस बार पद्म विभूषण 2020 के लिए नॉमिनेशन किया गया है. साथ ही सांसद से समर्थन करने का आग्रह किया है.

Intro:मशहूर गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह इलाज के बाद पीएमसीएच से घर लौट आए हैं। गुरुवार को बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने उनसे मुलाकात की वशिष्ठ नारायण सिंह के परिजनों ने उन्हें पद में सम्मान देने की मांग की है। आर के सिन्हा ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ऐसे गणितज्ञ है जो अगर बीमार नहीं हुए होते तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलता।

Body:बीजेपी सांसद आर के सिन्हा वशिष्ठ नारायण सिंह का हाल जानने उनके घर पहुंचे। काफी देर तक वशिष्ठ नारायण सिंह से उन्होंने बात की। इस दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने बांसुरी बजाई। आर के सिन्हा ने कहा कि जो सम्मान वशिष्ठ नारायण सिंह को मिलना चाहिए था वह आज तक नहीं मिल पाया है। वे भी कोशिश करेंगे कि इन्हें पद्म समान मिले।
आर के सिन्हा ने कहा कि ऐसे महान गणितज्ञ को तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए था। वहीं उनके परिजन मुकेश कुमार सिंह ने भी कहा कि हमारी मांग है कि वशिष्ठ नारायण सिंह को अगले साल पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाए। वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी ईटीवी भारत से बात की। एक्सक्लुसिव

Conclusion:मुकेश कुमार , परिजन,
वशिष्ठ नारायण सिंह गणितज्ञ
आर के सिन्हा बीजेपी सांसद
Last Updated : Oct 10, 2019, 9:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.