ETV Bharat / state

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना - weather

बिहार में मौसम की स्थिति अभी भी शुष्क बनी हुई है. 31 मार्च को खासकर दक्षिणी बिहार में तेज धूप के बीच तेज गति से उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी. इन हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. ये हवाएं प्री मानसून की स्थिति बनाएंगी साथ ही तापमान पर नियंत्रण भी रखेंगी.

Bihar Weather
बिहार मौसम
author img

By

Published : Mar 30, 2021, 10:45 PM IST

पटना: बिहार में मौसम की स्थिति अभी भी शुष्क बनी हुई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. बिहार में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- गया के मौसम में युवा किसान ने की स्ट्रॉबेरी की सफल खेती

दक्षिण बिहार में चल सकती है तेज हवा
संख्यात्मक मॉडल और मौसम वेधशाला के आंकड़ों से पता चल रहा है कि उत्तरी बिहार में पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा चल रही है. 31 मार्च को खासकर दक्षिणी बिहार में तेज धूप के बीच तेज गति से उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी. इन हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. ये हवाएं प्री मानसून की स्थिति बनाएंगी साथ ही तापमान पर नियंत्रण भी रखेंगी.

"राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा है. सुबह तेज धूप निकली मगर हवा की धीमी गति के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई. राज्य में अधिकतम तापमान बक्सर में 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रोहतास के देहरी में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान आद्रता दक्षिण बिहार में कम दर्ज हुई है."- सुधांशु कुमार, मौसम वैज्ञानिक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.