ETV Bharat / state

बिहार कैडर के 12 आईपीएस अधिकारी साल 2023 में होंगे रिटायर्ड

author img

By

Published : Jan 7, 2023, 10:09 PM IST

Bihar News बिहार कैडर के 12 IPS अधिकारियों का साल के अंत तक विदाई हो जाएगा. इन अधिकारियों को इसी साल रिटायर होना है. डीजी रैंक के 4 अधिकारी, तीन IG और तीन DIG रैंक के अधिकारी शामिल है. पढ़ें पूरी खबर...

बिहार कैडर के 12 IPS अधिकारी होंगे रिटायर

पटना: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारियों में चार डीजी रैंक के अधिकारी इस वर्ष 2023 में सेवानिवृत (12 Bihar IPS Retire In 2023) होंगे. इसके अलावा चार आईजी और तीन डीआईजी भी सेवानिवृत होंगे. इस तरह से कुल 12 आईपीएस अधिकारियों का वर्ष 2023 तक सर्विस खत्म हो जाएगा. इनमें तीन आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. जबकि एक अरविंद पांडेय (IPS Arvind Pandey) बिहार में पदस्थापित हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, मानवजीत बने रहेंगे पटना SSP

डीजी रैंक के 11 में से चार होंगे सेवानिवृत: वर्तमान में बिहार कैडर के कुल 11 अधिकारी डीजी रैंक में हैं. इनमें चार इस साल सेवानिवृत होंगे. एक एडीजी रैंक के अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1986 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी शीलवर्धन सिंह 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. वहीं 1987 बैच के ए. सीमा राजन 30 जून 2023 को रिटायर हो रहे. 1988 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी मनमोहन सिंह 30 जुलाई 2023 को ही सेवानिवृत्त हो जायेंगे.

डीआईजी अश्विनी साल के अंत में होंगे रिटायर: सिविल डिफेंस के डीजी 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद पांडेय 30 जून 2023 को रिटायर होंगे. एडीजी रैंक में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1990 बैच के नीरज सिन्हा 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. विजिलेंस के डीआईजी अश्विनी कुमार 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. होमगार्ड के डीआईजी अरविंद ठाकुर 31 जनवरी 2023 को रिटायर हो रहे हैं.

पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. तिरहुत के आईजी पंकज सिन्हा भी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. मिथिला रेंज के आईजी ललन मोहन प्रसाद 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. पुलिस आधुनिकीकरण के आईजी नवल किशोर सिंह 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.