ETV Bharat / state

जमुई: विधान पार्षद संजय सिंह बने वन्य प्राणी पार्षद के सदस्य, CM को कहा धन्यवाद - संजय सिंह बने वन्य प्राणी पार्षद सदस्य

विधान पार्षद संजय सिंह को वन्य प्राणी पार्षद का सदस्य बनाया गया है. जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है. बता दें संजय सिंह कुछ दिन पहले ही राजद से जदयू में शामिल हुए थे.

jamui
विधान पार्षद संजय सिंह
author img

By

Published : Aug 9, 2020, 6:29 PM IST

जमुई: राजद के पांच विधान पार्षदों के साथ हाल ही में जदयू में आए विधान पार्षद संजय सिंह को राज्य सरकार ने वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के बिहार राज्य वन्य प्राणी पार्षद का सदस्य मनोनीत किया गया है. उनका यह कार्यकाल तीन साल का होगा.

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के निर्देश पर सरकार के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने संजय सिंह के मनोनयन की घोषणा की. वहीं संजय सिंह ने यह दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू संसदीय बोर्ड के नेता ललन सिंह और सांसद आरसीपी सिंह के प्रति आभार जताया है.

कई नेता ने दी बधाई
विधान पार्षद को सदस्य मनोनीत किए जाने पर जदयू नेता प्रो. शंभु यादव, नकुल यादव, परमानंद दास, लक्ष्मण रजक, नीरज नगीना, भगवान राय, दिलीप राय, बजरंगी गुप्ता आदि ने बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.