ETV Bharat / state

गया: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई

गया में सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान की एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी

author img

By

Published : Mar 20, 2019, 9:22 PM IST

गॉर्ड ऑफ ऑनर देते जवान

गया: जिले में एक होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जवानों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है.

मामला जिले के चाकन्द थाना अन्तर्गत मुड़कटवा गांव का है. बताया जा रहा है कि होमगार्ड पदस्थापित चालक अशोक सिंह बाइक से किसी सरकारी काम से बेलागंज थाना रहे थे. इस दौरान एक ट्रक के चपेट में आ गये. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी का बयान

मिलेगा मुआवजा

जिला समादेष्टा ने बताया कि अशोक सिंह पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. चाकन्द में उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनके शव को होमगार्ड कार्यालय में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मृतक के परिवार को चार लाख रुपया और अनुकंपा के आधार पर एक नौकरी दिया जाएगा. मृतक छपरा जिला के रतनपुरा गांव का रहने वाला था.

Intro:पुलिस लाइन में मेजर के ड्राइवर पद पर होमगार्ड जवान का नियुक्ति था। होमगार्ड जवान अशोक सिंह सरकारी कार्य से चाकन्द थाना और बेलागंज थाना जा रहे थे,उसी क्रम में चाकन्द में हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई। जवान का पोस्टमार्टम कर होमगार्ड को सौफ दिया गया। होमगार्ड ने अपने जवान को आखिरी सलामी शोक सेल्यूट से दिया।

Body:होमगार्ड के जवान अशोक सिंह पुलिस लाइन में चालक के पद नियुक्त थे। सरकारी कार्य से चाकन्द थाना व बेलागंज थाना जा रहे थे , मुड़कटवा गांव के समीप पटना से आ रही हाइवा के चपेट में अशोक सिंह का बाइक आ गया और उनकी मृत्यु घटनास्थल पर हो गया। चाकन्द थाना शव के कब्जे में ले कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में करवाया और शव को होमगार्ड को सौंप दिया गया। होमगार्ड द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद कागजी करवाई पूरी कर परिवार को शव दे दिया गया।

छपरा जिला के रतनपुरा गांव के निवासी सुखदेव सिंह के 45 वर्षीय पुत्र होमगार्ड के जवान अशोक सिंह थे। उनके पिता सुखदेव सिंह गया में कार्यरत थे। उनके कार्यरत रहते हुए अशोक सिंह ने होमगार्ड जॉइन किया था। उनकी मौत की खबर सुनकर गया के पुलिस लाइन में शोक का लहर दौड़ गया। उनकी समकक्ष के सिपाही और सहयोगी के आंखे नम थी। समाहरणालय के पीछे होमगार्ड जिला कार्यालय में अशोक सिंह होमगार्ड के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। होमगार्ड से जुड़े अधिकारी और सिपाही ने माला चढ़ाकर आखरी विदाई दिया।

जिला समादेष्टा ने बताया अशोक सिंह पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। चाकन्द में सड़क दुर्घटना में इनकी मौत हो गयी हैं। शव को होमगार्ड कार्यालय में लाकर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। इस घटना से हम लोग दुःखी हैं। एक होनहार जवान मौत के काल मे समा गया है। मृतक के परिवार को चार लाख रुपया और अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाएगा।

गृहरक्षा वाहिनी स्वंयसेवक संघ के नेता मुनेश्वर सिंहने बताया इनकी मौत पटना से आ रहे हाइवा के चपेट में आने से हुआ है। मृतक जवान को चुनाव कार्य मे लगने वाला था , कागजी प्रक्रिया पूरी कर दी गयी थी। जिसके आधार पर उसे चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत होने पर जो मुआवजा मिलता हैं उसे दिया जाए।
और ये सरकारी कार्य से चाकन्द थाना और बेलागंज थाना जा रहे थे। इसलिए इनको मुआवजा 25 लाख रुपया और सरकारी नौकरी मिलना चाहिए।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.