ETV Bharat / state

मोतिहारी: बालिका गृह से फरार दूसरी लड़की बरामद, दो का अब तक पता नहीं

author img

By

Published : Oct 22, 2019, 3:31 PM IST

Updated : Oct 22, 2019, 3:49 PM IST

बालिका गृह से एक साथ चार लड़कियों के फरार होने के बाद मोतिहारी पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जैसे ही सूचना मिली उसके बाद खोजबीन शुरु की गई. इसके बाद दो लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Motihari

मोतिहारी: जिले के बरियारपुर में एनएच 28 किनारे स्थित बालिका गृह से भागी चार लड़कियों में से दो लड़कियां बरामद कर ली गई है. जबकि दो लड़की का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. जो दो लड़की गायब हैं वे बेतिया की बताई जा रही है.

'शेल्टर होम में नहीं लग रहा था मन'
बताया जाता है कि बालिका गृह से चार लड़कियां छत के रास्ते साड़ी के सहारे नीचे उतरी और शेल्टर होम से भाग निकली. बालिका गृह से एक साथ चार लड़कियों के फरार होने के बाद मोतिहारी पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जैसे ही सूचना मिली उसके बाद प्रशासन ने खोजबीन शुरू कर दी.

बालिका गृह की संचालिका का बयान.

बालिकागृह से चार लड़कियां फरार
बालिका गृह की संचालिका मधु ने बताया कि दो लड़कियों को मोतिहारी के चर्च और बरियापुर से बरामद किया गया है. जबकि दो अन्य जो बेतिया की हैं उन्हें भी बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा. संचालिका ने बताया कि बालिकागृह से चार लड़की फरार हो गई थी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे लोग कोर्ट में गए थे. तभी 4 लड़कियां यहां से भाग गई, जबकि सुरक्षा में महिला सिपाही भी तैनात थी.

Motihari
मोतिहारी बालिका गृह

लड़कियों ने भाग शादी कर ली
जानकारी के अनुसार बालिका गृह से भागी चारों नाबालिग लड़कियों में से तीन लड़कियों ने भाग कर शादी कर ली है. जिसे पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह को सुपुर्द किया. भागी लड़कियों में एक गर्भवती भी है. जो बरामद नहीं हो सकी है. वहीं, बेतिया पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है और बेतिया पुलिस के सहयोग से दोनों लड़कियों की खोज जारी है. जानकारी के अनुसार लड़कियों का मन शेल्टर होम में नहीं लग रहा था.

Intro:मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर में एनएच 28 किनारे स्थित बालिका गृह से बीते शाम भागी चार लड़कियों में से दो लड़कियां बरामद हो गई है।दोनो बरामद लड़कियां मोतिहारी की है।जबकि दो अन्य लड़कियों की तलाश जारी है।जो बेतिया की रहने वाली है।भागी लड़कियों में मोतिहारी की एक लड़की बीती देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर चर्च के पास से बरामद हुई।जबकि एक लड़की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हीं चंद्रहिया गांव से मंगलवार की सुबह बरामद हुई है।

Body:इस मामले में बालिका गृह की संचालिका ने सफाई देते हुए बताया कि सोमवार के दिन केंद्र पर कर्मियों की कमी थी।क्योंकि वह खुद दो लड़कियों का बयान कराने कोर्ट गई थी और तीन लड़कियां अस्पताल में भर्ती है।इसके अलावा एक लड़की का बच्चा अस्पताल में भर्ती है।बालिका गृह के कर्मी उसी में उलझे हुए थे और बालिका गृह की सुरक्षा में महिला सिपाही भी थी।इसी दौरान केंद्र के छत से कूदकर चार लड़कियां भाग गई।संचालिका ने बताया कि लड़कियों के पलायन की सूचना मिलने के बाद वह केंद्र पर पहुंची और पुलिस समेत सभी संबंधित अधिकारियों को धटना की जानकारी दी।

Conclusion:दरअसल,बालिका गृह से भागी चारो नबालिग लड़कियों में तीन लड़कियों ने घर से भाग कर शादी कर ली है।जिसे पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद कोर्ट के आदेश पर बालिका गृह के सुपुर्द किया है।भागी लड़कियों में एक गर्भवती भी है।जो बरामद नहीं हो सकी है।बेतिया पुलिस को जानकारी दी गई है और बेतिया पुलिस के सहयोग से दोनो लड़कियों की खोज जारी है।
बाईट.....मधु कुमारी.....संचालिका,बालिका गृह,मोतिहारी
Last Updated : Oct 22, 2019, 3:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.