बक्सरः जिले में 2018 की अपेक्षा 2019 में गंभीर अपराध के आंकड़ों में कमी आई है. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को जिले में 2018 और 2019 में हुए अपराध का आंकड़ा पेश किया. साथ ही एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की. जिसमें लंबित मामलों का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए गए और थानों को नियमित गश्ती करने को कहा गया.
अपराध नियंत्रण का लक्ष्य
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि साल 2019 में हुए गंभीर प्रकार के अपराध के आंकड़े साल 2018 में हुए अपराध से कम हैं. साल 2020 में इसे और कम करने का लक्ष्य रखा गया है. जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस तत्पर है. असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी अपराधी प्रवृति का है, उसकी जगह जेल में है. लोगों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए पुलिस काम कर रही है.
2018 और 2019 में हुए अपराध के आंकड़े पर एक नजर
अपराध के प्रकार | 2018 | 2019 |
हत्या | 59 | 51 |
दहेज हत्या | 23 | 13 |
डकैती | 1 | 1 |
लूट | 34 | 36 |
गृह भेदन | 108 | 88 |
चोरी | 252 | 220 |
वाहन चोरी | 303 | 304 |
साधरण दंगा | 334 | 218 |
भीषण दंगा | 5 | 4 |
अपहरण | 145 | 165 |
फिरौती के लिए अपहरण | 0 | 0 |
आर्म्स एक्ट | 45 | 64 |
वाहन दुर्घटना | 167 | 106 |
रंगदारी | 9 | 6 |
बलात्कार | 28 | 100 |
कमजोर वर्ग | 119 | 100 |
एनडीपीएस एक्ट | 9 | 15 |
उत्पाद अधिनियम | 1017 | 1137 |
उग्रवादी | 0 | 0 |
जाली नोट | 0 | 0 |
महिला अत्याचार | 106 | 98 |
डायन भूत प्रथा | 2 | 2 |
मानव देह व्यपार | 1 | 0 |
अविवाहित लड़की आत्म हत्या | 0 | 0 |
सिग्रेट एवं अन्य तम्बाकू | 0 | 0 |
अल्पसंख्यक | 0 | 0 |
विविध | 1714 | 1614 |