ETV Bharat / state

बांका: गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में अमरपुर में तिरंगा यात्रा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

author img

By

Published : Jun 22, 2020, 10:04 PM IST

banka
banka

बांका: देश के जांबाज सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए अमरपुर नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. सोमवार की देर शाम तिरंगा यात्रा अमरपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से होकर मुख्य चौक पर पहुंची. इसमें भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भी शामिल हुए.

सैनिकों के शहादत को नमन
भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि हमारे सैनिकों के कारण ही देश की सुरक्षा हो पाती है. सरहद पर हमारे सैनिक ही लड़कर और डटकर दुश्मनों से मुकाबला करते हैं. कई बार उन्हें शहीद भी होना पड़ता है. ऐसे समय में उनका हौसला बढ़ाना और भावनात्मक रूप से उनके साथ बने रहना अत्यावश्यक है. अभी हाल में ही लद्दाख के एलएसी पर चीनी सेना के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए. हम उनकी शहादत को नमन करते हैं. हम देश के सैनिकों के हौसले को सलाम करते हैं.

तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर

सैनिकों का बढ़ाएं हौसला
भाजपा नेता ने बताया कि पूरा देश को इकट्ठा होकर अपनी सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है. हमारे देश की खूबसूरती है कि हमलोग संकट की घड़ी में हमेशा एकजुट रहे हैं. इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, मनोज यादव, रामानंद चौधरी, बेबी चंकी, लाल मोहन गुप्ता, राजीव लोचन मिश्रा, नवनीत मिश्रा, प्रदीप गांय, चंदन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.