ETV Bharat / city

मोकामा आवासगृह से फरार सातवीं लड़की मधुबनी के जयनगर से हुई बरामद

मोकामा शेल्टर होम से फरार सातवीं लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया. पटना पुलिस बरामद लड़की से पूछताछ कर रही है. बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने लड़की को बरामद किया.

author img

By

Published : Feb 27, 2019, 12:46 PM IST

Updated : Feb 27, 2019, 2:33 PM IST

कुमार कृष्ण, संवाददाता, मोकामा

पटना:मोकामा बालिका आवासगृह से फरार सातवीं लड़की को भी बरामद कर लिया गया. मंगलवार की रात मधुबनी के जयनगर से उसे बरामद किया गया है. मधुबनी से बरामद लड़की को मुजफ्फरपुर आवासगृह यौन शोषण मामले में प्रमुख गवाह बताया जा रहा है.

लड़की के साथ थे तीन लड़के
इससे पहले फरार सात लड़कियों में से छह लड़कियों को दरभंगा से बरामद कियागया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था नाजरथ सोसाइटी द्वारा मोकामा में चलाए जा रहे बालिका आवासगृह से फरार सात लड़कियों में सातवीं लड़की को मधुबनी के जयनगर से बरामद कर लिया गया है. इस लड़की के साथ तीन लड़के भी थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

कुमार कृष्ण, संवाददाता, मोकामा

छह लड़कियों को दरभंगा से किया गया बरामद
इससे पहले फरार हुई छह लड़कियों को दरभंगा के गंगौली गांव से बरामद किया गया था. बीते शुक्रवार की रात आवासगृह के बाथरूम की ग्रिल काटकर बालिका आवासगृह से ये सात लड़कियां फरार हो गई थी.

Intro:मोकामा शेल्टर होम से फरार सातवीं लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पटना पुलिस बरामद लड़की से पूछताछ कर रही है। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने लड़की को बरामद किया है।

Body:मोकामा शेल्टर होम से 7 लड़कियों के फरार होने के बाद आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। उसी दिन छह लड़कियों को बरामद कर लिया गया था। सातवीं लड़की का सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि इसी बीच आईपीएस लिपि सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी को लड़की के मधुबनी में होने की सूचना मिली। महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह ने तत्काल मधुबनी में छापामारी की और जयनगर से बरामद कर लिया है। लड़की के साथ 3 लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पास से ₹1000 भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लड़की को महिला थाना के हवाले किया गया है। वहीं पर उससे पूछताछ चल रही है।

Conclusion:गौरतलब है कि शेल्टर होम से 7 लड़कियों के फरार होने की घटना के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। विपक्ष ने इसे मुद्दा भी बनाया था लेकिन पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से इस मामले का उदभेदन कर लिया है। सभी साथ लड़कियों के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
Last Updated : Feb 27, 2019, 2:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.