ETV Bharat / city

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, अस्‍पताल में भर्ती

author img

By

Published : Apr 21, 2021, 10:46 AM IST

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी और पिता पान सिंह धोनी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इन दोनों को बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

रांची: कोविड-19 संक्रमण से हर कोई परेशान है. अब यह महामारी सुरक्षा कदम उठाने के बाद भी फेल रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी मिली है कि उन्हें बरियातू रोड स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- दूसरे देशों को वैक्सीन देने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताई आपत्ति, केंद्र पर साधा निशाना

वीआईपी, वीवीआईपी भी हो रहे हैं संक्रमित
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना संक्रमित है. विधायक सरयू राय, विधायक राज सिन्हा, विधायक अमर कुमार बाउरी, कुछ आईएएस और कुछ आईपीएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. लाख एहतियात और सुरक्षात्मक कदम उठाने के बावजूद अब यह महामारी पूरी तरह आम जनजीवन में हावी हो चुका है.

धोनी के माता-पिता की स्थिति है सामान्य
अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक झा से मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के पिता और माता की स्थिति सामान्य है. ऑक्सीजन स्तर भी बेहतर है. संक्रमण ज्यादा नहीं फैला है. उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. उनकी स्थिति सही है. डॉक्टर अभिषेक झा ने कहा कि लोगों को घर में भी अब सुरक्षा का ख्याल ज्यादा से ज्यादा करना होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.