ETV Bharat / snippets

शामली में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की अकूत दौलत पर लगी भ्रष्टाचार की मुहर, मुकदमा दर्ज

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jul 21, 2024, 7:48 PM IST

शामली में रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा.
शामली में रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा. (Photo Credit; ETV Bharat)

शामली : जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर सहदेव सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. रिटायर्ड इंस्पेक्टर द्वारा आय से करीब 46.53 प्रतिशत अधिक संपत्ति खर्च किया जाना पाया गया है. सहदेव सिंह क्राइम बांच संभल में निरीक्षक रहे हैं. जांच निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक ने पाया कि आरोपी सहदेव सिंह को सतहत्तर लाख सात हजार एक सौ सत्तावन रूपए की आय वैध स्रोतों से हुई, जबकि उनके द्वारा 1 करोड़ 12 लाख 93 हजार 735 रुपये व्यय किए गए, जोकि आय से करीब 46.53 प्रतिशत अधिक है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.