कोई खेल रेल में, कोई खेले जेल में.. होली पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज - MANOJ TIWARI HOLI SONG JIBE - MANOJ TIWARI HOLI SONG JIBE
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/25-03-2024/640-480-21067881-thumbnail-16x9-aaaaaa.jpg)
![ETV Bharat Delhi Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/delhi-1716535171.jpeg)
Published : Mar 25, 2024, 2:18 PM IST
नई दिल्ली: होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है और इसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली मनाई. इस दौरान "बुरा ना मानो होली है" गीत के साथ उन्होंने इशारों ही इशारो में दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. मनोज तिवारी ने लोकगीत गेट हुए कहा कि 'कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में'. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.