ETV Bharat / state

सावधान! झारखंड के इन 10 जिलों में आज हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, सीवियर हीट वेव से बचना बेहद जरूरी - Jharkhand weather update

Jharkhand weather update. झारखंड में 29 अप्रैल से 1 मई तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने इस दौरान सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 28, 2024, 11:04 AM IST

Updated : Apr 28, 2024, 11:35 AM IST

Jharkhand weather update
Jharkhand weather update
हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट

रांची: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में झारखंड में सूरज आग उगलता नजर आ रहा है. लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है या उससे ऊपर चला गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. परेशान करने वाली बात यह है कि तेज और गर्म उत्तर-पश्चिमी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य में चल रही लू की स्थिति और गंभीर होती जा रही है. मौसम केंद्र, रांची ने आज राज्य के कोल्हान और संथाल के 10 जिलों के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 04 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में आज लू का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक एई कुजूर ने बताया कि 28 अप्रैल को राज्य के कोल्हान प्रमंडल के जिले जैसे सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और संथाल परगना के जिले जैसे साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका. देवघर, जामताड़ा. धनबाद में भीषण गर्मी पड़ेगी. बोकारो, रामगढ़, रांची और खूंटी जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों में छिटपुट और स्थानीय कारणों से हल्के बादल और बूंदाबांदी के कारण गर्मी से क्षणिक राहत के अलावा 29 अप्रैल से 1 मई तक राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. राहत की जगह कुछेक और सीवियर लू वाले जिलों में बढ़ोतरी ही होगी. मौसम केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल से 1 मई तक राज्य के संथाल और कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अधिकांश जिलों में पारा 40°C के पार

पिछले 24 घंटों में, झारखंड के 24 जिलों में से अधिकांश में अधिकतम तापमान 40 के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया गया है. सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया है, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 39.4 ℃ दर्ज किया गया है.

अन्य जिलों में तापमान

अन्य जिले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा है उनमें बोकारो का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 43. 6 डिग्री सेल्सियस, जामताड़ा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज का अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

बादल छाए रहने की संभावना

रांची के अलावा धनबाद, गुमला, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा ऐसे जिले रहे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान में आज रांची और आसपास के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. वहीं गुमला, सिमडेगा जिले के कुछ इलाकों में अगले 03 घंटे के अंदर हल्की गरज और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बरतें सावधानी

मौसम केंद्र, रांची ने लू से प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए शरीर की तरलता बनाए रखने के लिए लगातार पानी, ओआरएस घोल और नारियल पानी पीने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में कहर बरपा रहा सूरज, अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, हीट वेव को लेकर अलर्ट - Jharkhand weather update

यह भी पढ़ें: अगले सात दिनों तक आग उगलेगा सूरज, 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, लोगों से सावधान रहने की अपील - Jharkhand Weather Update

यह भी पढ़ें: विकास के नाम पर काट दिए 13 लाख पेड़, अब गर्मी से हो रहा बुरा हाल, जानिए झारखंड में बदलते मौसम का मुख्य कारण - Heat in Jharkhand

Last Updated : Apr 28, 2024, 11:35 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.