ETV Bharat / state

मौसम की मार से फीकी पड़ी हिमाचली सेब की मिठास, फल राज्य में अनुमान से भी कम उत्पादन रहने के आसार - Himachal Apple

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Aug 10, 2024, 11:01 AM IST

Weather Effect on Apple Production in Himachal: इस बार मौसम की मार के चलते हिमाचल के सेब को खासा नुकसान पहुंचा है. इस बार पहले ही सेब का उत्पादन कम होने के आसार जताए जा रहे थे, लेकिन अब मानसून की मार के कारण सेब का उत्पादन और ज्यादा कम हो सकता है. जिसका नुकसान बागवानों को उठाना पड़ रहा है.

Weather Effect on Apple Production in Himachal
हिमाचल में सेब उत्पादन पर मौसम की मार (File Photo)

शिमला: मौसम की मार से देश की मंडियों में इस बार हिमाचली सेब की महक फीकी पड़ने लगी है. देशभर में फल राज्य के नाम से विख्यात हिमाचल में पहले सर्दियों के मौसम में अच्छी बारिश और बर्फबारी न होने से सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स पूरे नहीं हुए थे. इसके बाद सेब में फ्लावरिंग के समय मौसम खराब रहने से और तापमान में आए उतार और चढ़ाव से फ्रूट सेटिंग कम हुई है. गर्मियों के मौसम में समय पर बारिश न होने से इस बार सेब के साइज पर भी असर पड़ा है. जिससे सेब की क्वालिटी पर प्रभाव पड़ा है. ऐसे में बागवानी विभाग ने पहले ही सेब उत्पादन कम रहने के आसार जताए थे, लेकिन अब मानसून सीजन में भी सेब को खासा नुकसान पहुंचा है. जिस कारण इस बार सेब उत्पादन अनुमान से भी कम रहने के आसार नजर आ रहे हैं. हिमाचल में इस बार सेब की पेटियों का उत्पादन 3 करोड़ पेटियों से कम रहने का अनुमान लगाया गया है.

इस बार इतनी सेब पेटियों का अनुमान

प्रदेश भर में सेब पैदा करने वाले जिलों से प्राप्त हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 2,91,42,800 पेटियां सेब उत्पादन रहने का अनुमान लगाया गया है. इसमें सबसे अधिक सेब जिला शिमला में 1,60,99,550 पेटियां होने की संभावना है. प्रदेश में सबसे ज्यादा सेब जिला शिमला में ही होता है. इसके अलावा कुल्लू जिले में 62,70,600 सेब पेटियां और किन्नौर जिले में 33,32,200 सेब की पेटियां होने का अनुमान है. वहीं, मंडी जिले में 24,47,250 सेब पेटियां, चंबा जिले में 5,98,150 पेटियां, सिरमौर जिले में 3,09,400 पेटियां, लाहौल स्पीति जिले में 64,050 सेब पेटियां, कांगड़ा में जिले 15,000 सेब पेटियां, सोलन जिले में 4,900 सेब पेटियां, बिलासपुर जिले में 1300 सेब पेटियां, हमीरपुर जिले में 350 सेब पेटियां और ऊना जिले में सबसे कम 50 पेटियां सेब उत्पादन रहने का अनुमान लगाया गया है.

हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन का अनुमान
जिलाअनुमानित सेब पेटियां- 2024
शिमला1,60,99,550
कुल्लू62,70,600
किन्नौर33,32,200
मंडी24,47,250
चंबा5,98,150
सिरमौर3,09,400
लाहौल स्पीति64,050
कांगड़ा15,000
सोलन4,900
बिलासपुर1300
हमीरपुर350
ऊना50

पिछले 10 सालों में कब कितना रहा सेब उत्पादन

उद्यान विभाग की ओर से पिछले साल के जारी आंकड़ों पर गौर करें तो हिमाचल में सेब उत्पादन कम रहा था. प्रदेश में साल 2023-24 में प्रदेश में 2,11,11,972 पेटियां सेब का उत्पादन हुआ था. उस दौरान सेब के बॉक्स का स्टैंडर्ड साइज 24 किलो का था. इसी तरह से साल 2022-23 में हिमाचल में सेब उत्पादन 3,36,17,133 पेटी रहा था. उस समय सेब के बॉक्स का स्टैंडर्ड साइज 20 किलो वजन का था. वहीं, 2021-22 में प्रदेश में 3,05,95,058 पेटी उत्पादन रहा था. 2020-21 में भी सेब की पैदावार कम रही थी, उस दौरान प्रदेश में 2,40,53,099 सेब पेटियों का उत्पादन हुआ था. इसी तरह से 2019-20 में सेब उत्पादन 3.24 करोड़, साल 2018-19 में प्रदेश में सेब की पैदावार 1.65 करोड़ पेटी रही थी. वहीं, साल 2017-18 में सेब उत्पादन 2.08 करोड़ पेटी रहा था. इसी तरह से साल 2016-17 प्रदेश में 2.40 करोड़ सेब की पेटियां हुई थी. जबकि साल 2015-16 में सेब उत्पादन 3.88 करोड़ पेटी रहा था.

हिमाचल प्रदेश में 2010 से 2023 तक सेब का उत्पादन
सालउत्पादन (पेटियां)
20105.11 करोड़
20111.38 करोड़
20121.84 करोड़
20133.69 करोड़
20142.80 करोड़
20153.88 करोड़
20162.40 करोड़
20172.08 करोड़
20181.65 करोड़
20193.24 करोड़
20202.40 करोड़
20213.5 करोड़
20223.36 करोड़
20232.11 करोड़

70 फीसदी सेब डी ग्रेड

जिला शिमला के बखौल गांव के प्रगतिशील बागवान संजीव चौहान ने बताया, "मौसम की मार से इस बार 70 फीसदी सेब डी ग्रेड की श्रेणी का है. जिसके बागवानों को मंडियों में बहुत कम रेट मिल रहे हैं. उनका कहना है कि सिर्फ 30 फीसदी सेब अच्छी गुणवत्ता का है. जो मंडियों में 3 हजार रुपए अधिक बिक रहा है. सर्दियों में बर्फ न गिरने से सेब की सेटिंग कम हुई थी. गर्मियों में सूखा पड़ने से साइज नहीं बन पाया है. जुलाई महीने में पौधों में पतझड़ रोग लगने से सेब खराब हुआ है. बागवान इस तरह की बीमारियों पर काबू ही नहीं कर पाया. सेब फटने के साथ इसमें रस्टिंग आ गई है. ऐसे में इस बार कम उत्पादन के साथ सेब की क्वालिटी भी हल्की है."

बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक हेम चंद का कहना है, "इस बार 2.91 करोड़ सेब की पेटियों को पैदावार का अनुमान लगाया गया है."

ये भी पढ़ें: बागवानों पर भी बरपा आसमानी कहर, पेड़ों से झड़े सेबों का लगा ढेर, अब HPMC खरीदेगा ये सेब

ये भी पढ़ें: शिमला में आसमानी आफत बागवानों के लिए भी लाई तबाही, हर तरफ बिखर गए सेब ही सेब

ये भी पढ़ें: सेब सीजन में ट्रक चालकों को बड़ा तोहफा, स्पेशल रोड टैक्स में दी गई छूट

ये भी पढ़ें: इस बार 6 सालों में सबसे कम सेब के उत्पादन की संभावना, मौसम की मार बागवान बेहाल

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 5 हजार करोड़ की आर्थिकी पर संकट, इस बीमारी की चपेट में आए सेब के बगीचे

ये भी पढ़ें: मानसून ने दिया 'धोखा'! सूख गए 25 हजार सेब के पौधे, बागवानों को 12 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 5 हजार करोड़ की आर्थिकी पर पड़ी मौसम की मार, इस बार सेब के कम उत्पादन के आसार

ये भी पढ़ें: देश भर में इस बार महंगा बिकेगा सेब! हिमाचल में 3 करोड़ पेटियों से कम उत्पादन का अनुमान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.