ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान की हिंगलाज देवी, विदिशा में आया वाघा बॉर्डर

नवरात्रि पर विदिशा के पंडाल में सजाई गई हिंगलाज माता की प्रतिमा, वाघा बॉर्डर की तरह सजाई आकर्षक झांकी

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 2 hours ago

VIDISHA HINGLAJ MATA STATUE
विदिशा के पंडाल में सजाई गई हिंगलाज माता की प्रतिमा (ETV Bharat)

विदिशा: इन दिनों पूरे देश में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी तरह विदिशा में भी कई जगहों पर देवा मां के पंड़ाल भक्तों के द्वारा लगाए गए हैं. वहीं बरईपुरा में सद्भावना समिति के द्वारा एक खास पंड़ाल बनाया गया है, जिसमें पाकिस्तान की हिंगलाज माता की आकर्षक प्रतिमा सजाई गई है. साथ ही वाघा बॉर्डर की तरह बीएसएफ और पाकिस्तान के जवानों को दिखाया गया है.

पंडाल में सजाई गई हिंगलाज माता की प्रतिमा

विदिशा के बरईपुरा में भारत माता के दर्शन के साथ ही वाघा बॉर्डर की सीमा पर सैनिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखकर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत हो रही है. पिछले वर्ष इसी स्थान पर झांकी के पंडाल में चंद्रयान-3 बनाया गया था, जिसमें भारत माता के स्वरूप में दुर्गा जी को चंद्रयान की सैर करते हुए दिखाया गया था. सद्भावना समिति के सदस्य भगवानदास ने बताया कि हमारे देश के जवान वाघा बॉर्डर पर जिस तरह से परेड़ करते हैं. उसी तरह से इस पंडाल में दिखाया गया है. साथ ही इस पंडाल में पाकिस्तान में स्थित हिंगलाज माता की प्रतिमा लगाई गई है.

जानकारी देते हुए समिति के सदस्य (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश का सबसे भव्य दुर्गा पंडाल! इसे देखा तो आंखों से बहते हैं झरझर आंसू

स्त्री 3 और जोंबी हाउस भूतों से बच भक्त आए देवी शरण में, देखें रंगीन हॉरर हाउस

चंद्रयान-3 की तर्ज पर तैयार किया गया था पंडाल

Vidisha Hinglaj Mata Statue

समिति के सदस्य विकास चौरसिया ने बताया, '' इस बार हमारे दिमाग में ऐसा ख्याल आया कि कुछ विशेष या हटकर करना चाहिए तो फिर समिति के लोगों के द्वारा ही इस झांकी के पंडाल में एक अनोखा दृश्य दिखाया है, जिसमें लोगों को पता चल सके कि पाकिस्तान में भी एक ऐसी देवी मां हैं. हिंगलाज माता के दर्शन भक्त हमारे पंडाल में कर रहे हैं. इस स्थान पर हम 35 वर्षों से देवी दुर्गा की झांकी लगाते आ रहे हैं. हमारा उद्देश्य यही रहता है कि लोगों को कुछ विशेष देखने को मिले और कुछ सीख भी मिल सके. दुर्गा मां को भारत मां के रूप में बनाया गया है. पिछले वर्ष हमने चंद्रयान बनाया था, जिसमें देवी मां चांद पर जाते हुए दिखाई दे रही थीं.''

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.