ETV Bharat / state

जामताड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, उत्तराखंड के सीएम ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना - BJP Parivartan Yatra

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 6 hours ago

Uttarakhand CM in BJP Parivartan Yatra. जामताड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. इस मंच से उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी को भी आड़े हाथों लिया.

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami in BJP Parivartan Yatra in Jamtara
जामताड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Etv Bharat)

जामताड़ाः जिला के कुंडहीत गांव में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया. जहां उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे. धामी ने हेमंत सरकार को घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया.

संथाल परगना में साहिबगंज से भाजपा द्वारा शुरू हुई परिवर्तन यात्रा भ्रमण करके हुए गुरुवार को जामताड़ा के कुंडहीत पहुंची. जहां भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन सभा में भाग लेने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सड़क मार्ग से पहुंचे. जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. खराब मौसम के बावजूद सभा में भाग लेने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम ने सभा में जमकर झारखंड सरकार पर गरजे.

जामताड़ा में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा (ETV Bharat)

हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचारियों-घोटालेबाजों को संरक्षण देने का आरोप

इस परिवर्तन यात्रा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेमंत सरकार को घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोटाले के आरोप में जेल जाते हैं और जमानत पर अभी हैं. उनकी सरकार में कई तरह के घोटाले का उजागर होने का आरोप लगाते हुए धामी ने कहा कि कई प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर भी लीक हुए हैं. जिसका संरक्षण देने का काम यहां की सरकार देने का का काम कर रही है.

कांग्रेस है भ्रष्टाचार की जननी

उत्तराखंड के सीएम ने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी पर निशाना साधा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में सबसे लंबे 60 साल तक शासन किया लेकिन विकास का कोई काम नहीं किया. कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, इसका जिसका जीता जागता उदाहरण कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के तिजोरी से करोड़ों रुपए मिला है. कांग्रेस ने केवल तिजोरी भरने का काम किया है.

भाजपा ने आदिवासियों को सम्मान दिया

इस सभा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के साथ छत्तीसगढ़ और झारखंड अलग राज्य बने. तीनों राज्य की स्थिति विकास में काफी धीमी थी. जिसका विकास के लिए अगर कोई सोचने का काम आदिवासियों के हित और सम्मान के लिए कोई पार्टी किया तो वह भाजपा ने किया. तीनों प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिया, आज आदिवासी एक महिला को भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया. उन्होंने आदिवासी और झारखंड के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं उपलब्धियां को भी गिनाया.

रांची में दुर्गा पूजा नहीं करने देने का सरकार पर लगाया आरोप

इस सभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में हेमंत सरकार दुर्गा पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही है. अब हालात यह है कि अब पूजा पाठ करने से भी रोका जा रहा है. इसके साथ ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तराखंड के सीएम के साथ साथ तमाम नेताओं ने इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने संकल्प लेने का आह्वान किया कहा कि आने वाले चुनाव में झारखंड में परिवर्तन करना है, डबल इंजन की सरकार बनानी है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, धान के बदले मिलेगा धन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का किसानों से वादा - Shivraj Singh Chouhan

इसे भी पढ़ें- ईचागढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्राः झामुमो-कांग्रेस पर बरसे रक्षा राज्य मंत्री और चंपाई सोरेन - BJP Parivartan Yatra

इसे भी पढ़ें- ...तो फिर भारतीय जनता पार्टी को वोट मत देना, जानिए धनबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा - Rajnath Singh

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.