ETV Bharat / state

यूपी सीएम आदित्यनाथ के मंत्री टेक रहे महाकाल में मत्था, भस्मारती में योगी सरकार के लिए मांगा वरदान - Swatantra Dev Singh In Mahakal

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 23, 2024, 12:09 PM IST

Updated : Aug 23, 2024, 12:47 PM IST

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंदिर में बैठकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की. इसके बाद गर्भगृह की चौखट में सिर रखकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह यूपी के सीएम योगी के बहुत खास हैं.

Bhasma Aarti for Yogi Adityanath
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे महाकाल मंदिर (ETV Bharat)

उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव शुक्रवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. यहां सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. साथ ही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नंदी हॉल में 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती का आनंद लिया. इसके बाद आरती समाप्त होने के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चांदी गेट के पास गर्भगृह की चौखट में शीश झुकाकर बाबा महाकाल का आशिर्वाद लिया. वही महाकाल को जल अर्पित कर पूजन-अर्चन भी किया.

यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महाकाल भस्म आरती में (ETV Bahrat)

भस्म आरती में शामिल हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बाबा महाकाल की आरती के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भगवान महाकाल से देशवासियों पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन यादव पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद बना रहे, ताकि ये गरीबों की सेवा करते रहें." बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी के खासमखास हैं.

यहां पढ़ें...

महंत बालकनाथ योगी ने की बाबा महाकाल की पूजा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी पहुंचे

महाकाल मंदिर में VIP कल्चर को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं ने जताया ऐतराज, कांग्रेस ने कहा भक्तों से भेदभाव

बाबा महाकाल का आशीर्वाद किया प्राप्त

उत्तर प्रदेश की सरकार में स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं. वह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बाबा महाकाल दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से लड्डू प्रसाद देकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सम्मानित किया गया. स्वतंत्र देव सिंह ने देश और राज्य की समृद्धि और कल्याण की कामना की. पहली बार उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिया है.

Last Updated : Aug 23, 2024, 12:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.