रायपुर : रायपुर सहित दूसरे जिलों में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीते एक सप्ताह से लगातार कई जिलों का तापमान बढ़ता जा रहा है.मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. बीते रविवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश का सुकमा सबसे अधिक गर्म रहा,सुकमा का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो जनवरी का मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा. कहीं पर भी हल्की बूंदाबांदी या बारिश नहीं हुई है. बात अगर फरवरी महीने की की जाए तो अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.
जनवरी का मौसम शुष्क रहा, अब ठंड पूरी तरह से गुल : मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि जनवरी के महीने में मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा. वही बात अगर उत्तर छत्तीसगढ़ की करें तो न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. पूरे प्रदेश में इस दौरान रेनफॉल जीरो रहा. फरवरी महीने की बात की जाए तो मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. सुकमा सबसे ज्यादा गर्म रहा.
- रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया
- रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री
- माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री
- बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री
- पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री
- अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री
- जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री
- राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया
छत्तीसगढ़ में 5वीं 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा 2025 का टाइमेटबल जारी, पढ़िए डिटेल्स
धान खरीदी अंतर राशि पर सीएम साय का बड़ा बयान, जानिए कब मिलेगी राशि
CRPF DG जीपी सिंह ने नक्सलगढ़ का किया दौरा, नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी