ETV Bharat / state

'जनता फिर से जंगलराज की ओर नहीं जाना चाहती'- तेजस्वी की आभार यात्रा पर केंद्रीय राज्य मंत्री का तंज - Satish Chandra Dubey

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Sep 4, 2024, 9:15 PM IST

Tejashwi yadav abhar yatra : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर नई यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा का एलान उन्होंने लोकसभा चुनाव के समय ही कर दिया था. 10 सितंबर से आभार यात्रा पर समस्तीपुर के लिए रवाना होंगे. इस पर राजनीति शुरू हो गयी है. भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव को घेरने का प्रयास किया. पढ़ें, विस्तार से.

मोतिहारी में भाजपा का सदस्यता अभियान.
मोतिहारी में भाजपा का सदस्यता अभियान. (ETV Bharat)
सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री (ETV Bharat)

मोतिहारी: भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है. बुधवार को पूर्वी चंपारण जिला में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे ने पिपरा विधानसभा क्षेत्र से सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे और सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने की. मौके पर सतीश चंद्र दूबे ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की. तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर निशाना साधा.

सतीश चंद्र दूबे और राधा मोहन सिंह.
सतीश चंद्र दूबे और राधा मोहन सिंह. (ETV Bharat)

"तेजस्वी यादव के आने और जाने से कोई फर्क पड़ता है. 1990 से लेकर 2005 तक उनके पिता और माता को समय दिया गया था. उस समय जंगलराज था. आज भी बिहार की जनता जंगलराज की ओर नहीं जाना चाहती है."- सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री

जनता केवल BJP की ओर देख रही: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे ने सदस्यता आभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर छह साल पर हमलोग सदस्य बनाते हैं और खुद सदस्य बनते भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदस्य बने हैं. हमारी पार्टी पहले से मजबूत है, उसे और मजबूत करने का हमलोग प्रयास करते हैं. प्रशांत किशोर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यहां लोकतंत्र है, इसमें सबको अधिकार है. जिसको मन है वह अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ सकता है. जनता केवल भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रही है.
भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे कार्यकर्ता.
भाजपा के सदस्यता अभियान में पहुंचे कार्यकर्ता. (ETV Bharat)

सदस्यता अभियान की जानकारी: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये. हम सभी खुद पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनायेंगे और दूसरों को भी सदस्य बनाने के लिए प्रेरित करेंगे. इस मौके पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे और सांसद राधामोहन सिंह के अलावा अन्य अतिथियों का स्वागत किया.

Satish Chandra Dubey
भाजपा के सदस्यता अभियान में केंद्रीय राज्य मंत्री. (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ेंः 'राजद परिवार की पार्टी, वहां बदलते रहता है कमांड': RJD की बैठक पर नीतीश के मंत्री का तंज - RJD Meeting In Patna

इसे भी पढ़ेंः 'डरावनी घटनाओं के भयावह आंकड़े देखकर भी आपको सब सही दिखाई दे रहा है?', नीतीश पर तेजस्वी का हमला - Tejashwi Yadav

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.