ETV Bharat / state

झारखंड का पहला प्रखंड कार्यालय जहां लहराएगा सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए यहां कैसी चल रही गणतंत्र दिवस की तैयारी

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 25, 2024, 8:48 AM IST

Tallest National flag will hoisted in Jamshedpur. देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों से चल रही है. इस साल जमशेदपुर झारखंड का पहला प्रखंड कार्यालय बनने जा रहा है, जहां सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा.

Tallest National flag will hoisted in Jamshedpur block office
जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा
गणतंत्र दिवस को लेकर जानकारी देते जमशेदपुर बीडीओ

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा. जी हां, जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी की जा रही है. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य की पहल पर सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराने की योजना को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है.

जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में स्थित जमशेदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय में इस साल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की सुबह सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा. गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के मुख्य द्वार के सामने सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए काम किया जा रहा है. बता दें झारखंड राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला का जमशेदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पहला दफ्तर होगा जहां सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा. अब तक रेलवे द्वारा चिन्हित प्रमुख रेलवे स्टेशन के बाहर सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया है. टाटानगर स्टेशन के बाहर भी सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया है.

बता दें कि 2023 में पूर्वी सिंहभूम जिला के पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य की बैठक हुई थी. जिसमें राष्ट्रीय ध्वज अधिष्ठापन का निर्णय लिया गया था. जिसे पंचायत समिति सदस्य के फंड से निर्माण कराया जाएगा. 26 जनवरी 2024 को प्रखंड कार्यालय में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने को लेकर सभी उत्साहित हैं. 66 फीट की ऊंचाई पर देश की शान में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा. इस तिरंगे झंडे की लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 13 फीट होगी.

इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने बताया कि झारखंड का यह पहला प्रखंड कार्यालय है, जहां सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा. प्रखंड कार्यालय परिसर में यह तिरंगा वर्ष भर लहराता रहेगा. इसके रख-रखाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. ऊंचाई अधिक होने के कारण मजबूती के साथ काम किया जा रहा है. लगभग 4 लाख की लागत से यह काम किया जा रहा है. हमें गर्व है कि 26जनवरी 2024 की सुबह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय मे सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

इसे भी पढ़ें- धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी और एसएसपी ने परेड का किया निरीक्षण

इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर 70 वर्षों से गोड्डा में हो रहा मेला का आयोजन, पिछले साल हेमंत सरकार ने किया था राजकीय मेला घोषित

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.