ETV Bharat / state

जमशेदपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का बयान, झारखंड में घुसपैठ के लिए पहले केंद्र सरकार दोषी - Yashwant Sinha

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 2 hours ago

Atal Vichar Manch program in Jamshedpur. जमशेदपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बांग्लादेश घुसपैठ और मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात पर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है. खबर में जानिए क्या कहा है यशवंत सिन्हा ने.

Yashwant Sinha In Jamshedpur
जमशेदपुर में अटल विचार मंच के कार्यक्रम में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

जमशेदपुरः अटल विचार मंच के संस्थापक सह भारत के पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अटल विचार मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर भी बयान दिया है.

घुसपैठ के लिए पहले केंद्र सरकार दोषी

एवीएम के संस्थापक यशवंत सिन्हा ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर बयान देते हुए कहा कि घुसपैठियों के लिए सबसे ज्यादा केंद्र सरकार दोषी है फिर राज्य सरकार. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस मामले में धर्म की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि घुसपैठ सही में हुआ है तो घुसपैठियों को चिह्नित करने की जरूरत है, न कि इस गंभीर मामले में राजनीति करनी चाहिए.

बयान देते पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा. (वीडियो-ईटीवी भारत)

भाजपा अटल जी के विचारों से भटक गई

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैंने अनेक नेताओं के साथ काम किया, लेकिन अटल जी एक विलक्षण व्यक्ति थे. उनके छह वर्ष का कार्यकाल अद्भुत था. उन्होंने कहा कि बिना नैतिकता के राजनीति एक लाश के बराबर है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा अटल जी के विचारों से भटक गई है.

हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे

भारत के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात हैं. उसे रोकने की जरूरत है. हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं. वहीं यशवंत सिन्हा ने समाज में युवाओं के बीच बढ़ते नशे की लत पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर नशा करना है तो वे देश प्रेम का नशा करें.

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

उन्होंने कहा कि अटल विचार मंच की स्थापना कुछ दिनों पहले की गई है. झारखंड विधानसभा चुनाव में अटल विचार मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है.

अटल विचार मंच का जमशेदपुर में कार्यक्रम

वहीं इसके पूर्व जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रविवार को अटल विचार मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी के संस्थापक यशवंत सिन्हा शामिल हुए. इस दौरान समाजसेवी चन्द्रगुप्त सिंह, कमल किशोर सिंह, विकास सिंह, सिख समाज से सरदार शैलेन्द्र सिंह,वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष के अलावा कई गण्यमान व्यक्ति मौजूद रहे.

मुफ्त अनाज और पैसे बांटने पर जताई चिंता

मंच से जनता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में देश का राजनीतिक माहौल बदल गया है. मुफ्त में अनाज और पैसे बांटे जा रहे हैं, जिससे जनता धीरे-धीरे निष्क्रियता की तरफ बढ़ रही है. जबकि इसके बदले व्यवसायिक इकाइयां स्थापित करने की जरूरत है, जो रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित हो सके.

विकास के लिए रोड मैप बनाने की जरूरत

वक्ताओं ने कहा कि लोगों को रोजगार मिलने से समाज को एक नई दिशा मिलेगी और युवाओं में क्रांति आएगी. इसे लेकर रोड मैप बनाने की जरूरत है. मंच से वक्ताओं ने कहा कि आज की राजनीति के दौर में राज धर्म को छोड़ राजनैतिक धर्म अपनाया जा रहा है. आज ड्रग्स, फेक करेंसी और इलीगल आर्म्स देश को कमजोर कर रहा है. इसे रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. इसके लिए सामाजिक रूप से मुहिम चलाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी का किया गठन, झारखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान - Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा की भविष्यवाणी, बीजेपी सरकार पांच साल का कार्यकाल नहीं कर पाएगी पूरा - YASHWANT SINHA ON BJP AND MODI

यशवंत सिन्हा ने फिर ली एक्टिव राजनीति में इंट्री! हजारीबाग लोकसभा सीट हुआ हॉट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.