ETV Bharat / state

बॉर्डर एरिया से हिंदुओं को मारकर भगाया जा रहा, ग्रेटर बांग्लादेश बनाने के लिए घुसपैठिये फैला रहे दहशत- निशिकांत दुबे - Bangladeshi infiltration

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 13, 2024, 7:34 PM IST

BJP MP Nishikant Dubey visit to Pakur. पाकुड़ दौरे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संथाल में एसपीटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा और बांग्लादेशी घुसपैठिये इसका फायदा उठा रहे हैं.

SPT Act openly violated in Santhal Pargana of Jharkhand said BJP MP Nishikant Dubey
सांसद निशिकांत दुबे का पाकुड़ दौरा (Etv Bharat)

पाकुड़: संथाल परगना में एसपीटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और इसका फायदा बांग्लादेशी घुसपैठिये उठा रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो आदिवासियों की जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को ढहाने का काम किया जाएगा. ये तमाम बातें गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कही हैं.

पाकुड़ दौरे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (ETV Bharat)

मंगलवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पाकुड़ पहुंचे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सांसद निशिकांत दुबे अमरापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला, महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मारपीट में हुए घायल आदिवासी परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और शासन प्रशासन द्वारा की गयी मदद के बारे में पीड़ितों से विस्तार से जानकारी ली.

इस मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रदेश के खासकर संथाल परगना प्रमंडल में एसपीटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और इस पर शासन प्रशासन मौन है. उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की खामोशी का फायदा बांग्लादेशी घुसपैठिये उठा रहे हैं. आज यहां की स्थिति ऐसी बन गयी है कि आदिवासियों की जमीन हड़प कर उनके परिवारों पर हमला किया जा रहा है. महिलाओं के साथ मारपीट की जा रही है और ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. सांसद ने कहा कि अधिकारियों को घर-घर सर्वे करना चाहिए कि बिजली, गैस का कनेक्शन कैसे मिला, ये लोग कौन हैं, कहां से आये है, जमीन किनके नाम पर हैं.

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर सर्वे हर गांव और घर-घर नहीं कराया गया तो आने वाले समय में आदिवासी संथाल परगना से विस्थापन और पलायन के शिकार हो जाएंगे. इस प्रमंडल में आदिवासी देखने को नहीं मिलेगा. जिस तरह अंडमान निकोबार के द्वीप से आदिवासी गायब हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे पाकुड़, छात्रों से मारपीट को लेकर ली जानकारी - assault Case on tribal students

इसे भी पढे़ं- झारखंड में आदिवासी और हिन्दू सुरक्षित नहीं, पाकुड़ में घायलों से मिलने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सरकार को घेरा - Himanta Biswa Sarma Pakur visit

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ में समुदाय विशेष के लोगों ने आदिवासी परिवार पर किया हमला, जमीन को लेकर हुआ विवाद, भाजपा ने बताया लैंड जिहाद, धारा 144 लागू - fight over land dispute in Pakur

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.