ETV Bharat / state

रांची में मनाया गया राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस, वक्ताओं ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करने का किया आह्वान - Rashtriya Janata Dal

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 5, 2024, 6:26 PM IST

RJD foundation day. राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस झारखंड के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया. कार्यक्रम में राजद नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के योगदान और झारखंड में पार्टी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की.

Rashtriya Janata Dal
राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करतीं महिला प्रकोष्ठ की रानी कुमारी . (फोटो-ईटीवी भारत)

रांची: लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल शुक्रवार को 28 वर्ष का हो गया. इन 28 वर्षों में बिहार-झारखंड की राजनीति में कई बार सत्ता में रहने वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल केंद्र में भी यूपीए की सरकार में सत्ता की भागीदार रही है. झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल का मुख्य कार्यक्रम रांची के प्रदेश कार्यालय में हुआ. पार्टी के 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सागर राणा, वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष राजेश यादव, अनिता यादव, ममता भुइयां सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

रांची राजद का स्थापना दिवस कार्यक्रम (वीडियो-ईटीवी भारत)

झारखंड में पार्टी की कमजोर स्थिति चिंताजनक- धनंजय पासवान

राजद के 28वें स्थापना दिवस पर महिला प्रकोष्ठ की रानी कुमारी ने जहां गठबंधन की राजनीति में संगठन को हो रहे नुकसान की चर्चा की, वहीं दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान ने कहा कि तमाम संभावनाओं के बावजूद आज झारखंड में पार्टी कमजोर क्यों है.

05 जुलाई 1997 को दिल्ली में हुआ था राष्ट्रीय जनता दल का गठन

जनता दल में आपसी मतभेद और मनमुटाव के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था. पार्टी के स्थापना दिवास कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पलामू में हार के बावजूद राजद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा.

गरीबों, पीड़ितों और सर्वहारा वर्ग को राजनीति में लाने का मौका राजद ने दिया- सत्यानंद भोक्ता

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राजद 28 वर्षों का हुआ है. इन 28 वर्षों की उपलब्धि यही है कि उनके नेता लालू प्रसाद ने दलित, पिछड़े और वंचित समाज के नेताओं को मौका दिया. उन्होंने कहा कि देश और बिहार-झारखंड की राजनीति को एक दिशा देने का काम राजद ने किया है.

संगठन की मजबूती सबसे जरूरी- जयप्रकाश यादव

राजद के झारखंड प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी या पार्टी का रूख क्या होगा इसका फैसला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे. लेकिन हम अपने संगठन को इतना मजबूत बनाएं कि हमें कोई नजरअंदाज नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें-

झारखंड राजद प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया लालू यादव का 77वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह किया बर्थडे सेलिब्रेट - Lalu Yadav Birthday

झारखंड राजद में घमासान! जानें, लालू प्रसाद यादव के दो संजय क्यों हैं आमने-सामने - Dispute in Jharkhand RJD

झारखंड राजद में मचा है घमासान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने की आरोपों की बौछार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.