ETV Bharat / state

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी रामगढ़, जिला में तैयारियां शुरू

Preparation of Bharat Jodo Nyay Yatra in Ramgarh. रामगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर की जा रही है. संभावित तौर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी 4 या 5 फरवरी को रामगढ़ में प्रवेश करेंगे. जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी व्यापक तौर पर तैयारी कर रही है.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 1, 2024, 7:16 AM IST

Preparation of Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Ramgarh
रामगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी
रामगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी की जानकारी देते कांग्रेस नेता

रामगढ़ः कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार होते झारखंड की सीमा में 2 फरवरी को प्रवेश करेगी. संभावित तौर पर पाकुड़, दुमका, गोड्डा, धनबाद और हजारीबाग होते हुए 4 या 5 फरवरी को रामगढ़ पहुंच सकती है. हालांकि अभी केवल संभावित तिथि कांग्रेस पार्टी की ओर से बताई जा रही है.

रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी इस यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी संयोजक समिति बनाई गयी है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है. रामगढ़ जिला स्तर के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर रहे हैं, शहर में बैनर पोस्टर और झंडों से पाटा जा रहा है. कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा ने कहा कि देश में बढ़ रही नफरत की राजनीति और अराजकता के खिलाफ और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. राहुल गांधी आठ दिनों तक झारखंड में यात्रा करेंगे.

कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा ने कहा कि रामगढ़ जिले में राहुल गांधी न्याय यात्रा 4 फरवरी को रामगढ़ जिला में प्रवेश करने की संभावना है. इसके बाद 5 फरवरी की सुबह रामगढ़ शहर से ये यात्रा गुजरने की संभावना है. कांग्रेस नेता ने रामगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो महिलाओं के शोषण के खिलाफ, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, दबे कुचले और वंचित समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हो रही है. रामगढ़ शहर में हो रही इस यात्रा में अपनी उपस्थिति से देश में हो रही अत्याचार और तानाशाही सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के मुहिम को समर्थन दें.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा का संभावित रूट फिलहाल इस प्रकार है. वो गोला से होते हुए चितरपुर, रामगढ़ शहर और चुट्टूपालू घाटी होते हुए रांची से खूंटी की ओर बढ़ जाएगी. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. बस और पैदल होने वाली 66 दिनों की यह यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा से होकर गुजरने की उम्मीद जताई है. इससे पहले राहुल गांधी सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो की थी.

इसे भी पढ़ें- धनबाद में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, एसएसपी ने विभिन्न जगहों की सुरक्षा का लिया जायजा

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसिसां अलर्ट, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

इसे भी पढ़ें- भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, 30 जनवरी से झारखंड दौरे पर आएंगी अलका लांबा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.