ETV Bharat / state

पचमढ़ी के साथ सिर्फ महिलाओं का हाथ, देश में पहली बार पुरुष नहीं महिलाएं चलाएंगी टूरिज्म होटल - MPTDC unique experiment

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 20, 2024, 3:08 PM IST

Updated : Aug 20, 2024, 4:19 PM IST

मध्यप्रदेश में नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार विभिन्न कदम उठा रही है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पचमढ़ी में अपने होटल की पूरी कमान महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया है. पचमढ़ी में एमपी टूरिज्म द्वारा संचालित अमलतास देश का पहला ऐसा होटल होगा, जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी.

MPTDC unique experiment
पचमढ़ी का होटल अमलताश की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में (ETV BHARAT)

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए पर्यटन विकास निगम ने एक अनूठी पहल की है. पचमढ़ी में महिला पर्यटकों को रुकने के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने के लिए एमपी टूरिज्म ने अपने एक पूरे होटल के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने का ऐतिहासिक फैसला किया है. पर्यटन विकास निगम के अफसरों का कहना है कि इससे पचमढ़ी में महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा.

अन्य राज्यों में भी यही प्रयोग लागू करने की तैयारी

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अफसरों के मुताबिक पचमढ़ी में उनकी ये पहल सफल होने के बाद इसे अन्य राज्यों के होटलों में भी लागू किया जाएगा. जाहिर है एपी टूरिज्म के इस कदम से पर्यटन उद्योग में महिलाओं को रोजगार मिलने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी. इसी के तहत पचमढ़ी में एमपी टूरिज्म के होटल अमलतास का पूरा हिसाब-किताब महिलाएं देखेंगी. यहां पर नीचे से ऊपर तक सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी. एमपी पर्यटन विकास निगम ऐसा करके ये संदेश देना चाहता है कि मध्यप्रदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितना संवेदनशील है.

ALSO READ:

खरगोन के महेश्वर में पर्यटन बोर्ड की अनूठी पहल, महिलाएं करेंगी नौका संचालन, गाइड भी बनाया

मध्यप्रदेश में पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा की 90 फीसदी सीटें खाली, जानिए- ये योजना क्यों गिरी औंधे मुंह

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फुली ट्रेंड गाइड कार्यरत

पचमढ़ी के साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फुली ट्रेंड महिलाएं गाइड के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं. महिलाएं सफारी वाहनों का संचालन भी कर रही हैं. इसी प्रकार खरगोन के महेश्वर में भी पर्यटन बोर्ड ने अनूठी पहल करके नौका संचालन का जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है. महिलाओं को गाइड भी बनाया गया है. निगम की कोशिश है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जाए. पर्यटन विकास निगम के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों में लगभग 40% महिलाएं होती हैं. पचमढ़ी में ये देश का पहला होटल होगा, जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा. इसका संचालन करीब 25 महिलाओं के हाथ में सौपा जाएगा.

Last Updated : Aug 20, 2024, 4:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.