ETV Bharat / state

वन विभाग में फिर दौड़ी ट्रांसफर की गाड़ी, समीता राजौरा बनी PCCF, शुभमरंजन सेन का तबादला - MP Forest Officer Transfer List

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 2 hours ago

मध्य प्रदेश में वन विभाग के अधिकारियों की ट्रांसफर सर्जरी जारी है. मोहन यादव सरकार पिछले 3-4 दिन से लगातार वन विभाग के अधिकारियों को इधर से उधर कर रहे हैं. मंगलवार को एक बार फिर एक अधिकारी का तबादला हुआ तो वहीं एक अधिकारी का प्रमोशन हुआ है. बता दें सोमवार को 29 वन विभाग के अधिकारियों के तबादले किए गए थे.

MP FOREST OFFICER TRANSFER LIST
शुभमरंजन सेन का हुआ तबादला (ETV Bharat)

भोपाल: वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक के पद से आईएफएस अधिकारी सत्यानंद सेवानिवृत्त हो गए हैं. उनकी जगह नया पीसीसीएफ डॉ. समीता राजौरा को बनाया गया है. वो 1992 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं. अब तक समीता राजौरा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ थी. उनके पास एमपी ईको पर्यटन विकास निगम के सीईओ की जिम्मेदारी थी. अब उनको वन मुख्यालय भोपाल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन और विकास के पद पर पदस्थ किया गया है. इसके एक दिन पहले यानि 30 सितंबर को 29 डिप्टी रेंजर्स और परिक्षेत्र अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार देने के आदेश जारी हुए थे.

शुभरंजन सेन की पदोन्नति के बाद तबादला

डॉ. समीता राजौरा के अलावा मंगलवार को ही एक अन्य आदेश जारी हुआ है. इसमें आईएफएस अधिकारी शुभरंजन सेन का तबादला प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन और विकास वन मुख्यालय भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वित और बजट भोपाल में किया गया है. बता दें कि शुभरंजन सेन 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं.

4 दिन पहले बदले गए 38 डीएफओ

मध्य प्रदेश वन विभाग में इससे पहले 27 सितंबर को 38 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है. इस संबंध में 2 आदेश जारी किए गए थे. जिसमें 16 जिलों के डीएफओ(वन मंडल अधिकारी) भी बदले गए हैं. जिन जिलों के डीएफओ बदले गए हैं उनमें खरगोन, उज्जैन, बैतूल, सिवनी, सीधी, अशोक नगर, सतना, बालाघाट, दमोह, शाजापुर पन्ना, भिंड, मुरैना, रीवा, रायसेन और भोपाल शामिल हैं.

IFS TRANSFFER MP
वन विभाग में हुए तबादले (ETV Bharat)

इन अधिकारियों का 27 सितंबर को हुआ तबादला

  • आईएफएस ओपी चौधरी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) वन मुख्यालय, भोपाल
  • आईएफएस मनोज कुमार अग्रवाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं बन भू-अभिलेख), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, म.प्र. भोपाल
  • आईएफएस एल. कृष्णमूर्ति को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल
  • आईएफएस लखन लाल उइके को प्रमुख, म.प्र. भोपाल मुख्य वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी वृत्त, भोपाल
  • आईएफएस अशोक कुमार को मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद वृत्त
  • आईएफएस राखी नंदा को वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व, नर्मदापुरम
  • आईएफएस संजीव झा को वन संरक्षक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर)
  • आईएफएस अजय कुमार पाण्डेय, वन संरक्षक, शहडोल वृत्त
  • आईएफएस अनिल कुमार शुक्ला को वन संरक्षक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर)
  • आईएफएस आलोक पाठक को वन संरक्षक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर)
  • आईएफएस बासु कनौजिया को वन संरक्षक, बैतूल वृत्त
  • आईएफएस झितिज कुमार को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, म.प्र. शासन, वन विभाग, मंत्रालय, भोपाल
  • आईएफएस प्रियांशी सिंह को उप संचालक, माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी
  • आईएफएस विपिन कुमार पटेल को वनमण्डल अधिकारी, अनूपपुर (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस अभिनव पल्लव को वनमण्डलाधिकारी, उत्तर बालाघाट (उत्पादन) वनमण्डल
  • आईएफएस प्रभुदास ग्रेवियल को वनमण्डलाधिकारी, उज्जैन (सा.) वनमण्डल
  • आईएफएस महेंद्र सिंह उइके को वनमण्डल अधिकारी, उत्तर सिवनी (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस नवीन गर्ग को वनमण्डलाधिकारी, उत्तर बैतूल (सा.) वनमण्डल
  • आईएफएस मयंक चांदीवाल को वनमण्डल अधिकारी, सतना (सा) वनमण्डल
  • आईएफएस जरान्डे ईश्वर रामहरि को वनमण्डल अधिकारी, दमोह (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस साहिल गर्ग को वनमण्डल अधिकारी, पश्चिम छिन्दवाड़ा (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस अधर गुप्ता को वनमण्डलाधिकारी, दक्षिण बालाघाट (सा) वनमण्डल
  • आईएफएस रमेश राठौर को वनमण्डलाधिकारी, खरगोन (सा.) वनमण्डल
  • आईएफएस पुनीत सोनकर को वनमण्डल अधिकारी, डिंडौरी (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस प्रतिभा अहिरवार को वनमण्डलाधिकारी, अशोकनगर (सा.) वनमण्डल
  • आईएफएस मोहम्मद माज को वनमण्डल अधिकारी, दतिया (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस स्वरूप रविन्द्र दीक्षित को उप वन संरक्षक, म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आईएफएस अनुपम शर्मा को वनमण्डल अधिकारी, दक्षिण पन्ना (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस लोकप्रिय भारती को वनमण्डल अधिकारी, भोपाल (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएस गीतांजली जे को उप वन संरक्षक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर)
  • आईएफएस सुजीत जे पाटिल को वन मण्डल अधिकारी, मुरैना (सा०) वनमण्डल
  • आईएफएसएस. दीपिका को उप वन संरक्षक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर)
  • आईएफएस प्रशांत कुमार सिंह को वनमण्डलाधिकारी, कार्य आयोजना इकाई, खण्डवा
  • आईएफएस डॉ. किरण बिसेन को वनमण्डलाधिकारी, कार्य आयोजना इकाई, उज्जैन
  • आईएफएस मीना कुमारी मिश्रा को वनमण्डलाधिकारी, कार्य आयोजना इकाई, शिवपुरी
  • आईएफएस अनुराग कुमार कुमार को वनमण्डलाधिकारी, कार्य आयोजना इकाई, रीवा
  • आईएफएस देवांशु शेखर को वनमण्डलाधिकारी, कार्य आयोजना इकाई, सागर

यहां पढ़ें...

वन विभाग में तबादला लिस्ट जारी, मोहन सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी से एक दिन पहले जंगल में खलबली

मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 38 अफसर इधर से उधर, इतने DFO बदले

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.