भोपाल: मध्य प्रदेश में धनतेरस के ठीक एक दिन पहले देर रात राज्य की मोहन यादव सरकार ने आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची में 8 डिप्टी कलेक्टरों के नाम शामिल हैं. राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों के तबादले प्रशासकीय आधार पर किए गए हैं. इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थान पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं. राज्य सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. इसके पहले 23 अक्टूबर को राज्य सरकार ने 7 आईपीएस के तबादले किए थे.
प्रदेश के इन अधिकारियों के हुए तबादले
- डिंडौरी में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को शहडोल अपर कलेक्टर बनाया गया है.
- मऊगंज में डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी को अनूपपुर में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया.
- अशोकनगर में संयुक्त कलेक्टर अनिल बनवारिया को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया.
- सिंगरौली में संयुक्त कलेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को रीवा में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
- मंडला में संयुक्त कलेक्टर ऋषभ कुमार जैन को जबलपुर में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
- दतिया में संयुक्त कलेक्टर बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को अशोकनगर में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
- अनूपपुर में संयुक्त कलेक्टर दीपशिखा भगत को मऊगंज में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
- मैहर में संयुक्त कलेक्टर आरती यादव को सागर में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी बदली, कर्मचारी अधिकारियों के तबादले का नया सिस्टम 24 घंटे बाद फिर दौड़ी मोहन सरकार की तबादला एक्सप्रेस, बड़े-बड़े अधिकारियों को किया इधर से उधर |
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में अभी और अधिकारियों के तबादले देखने को मिल सकते हैं. जबकि देर रात चलने वाली मोहन यादव सरकार की तबादला एक्सप्रेस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है.