ETV Bharat / state

पंचतत्व में विलीन हुए मोहन यादव के पिता, सीएम बेटे सहित राजनीतिक हस्तियों ने नम आंखों से दी विदाई - Mohan Yadav Father Funeral

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 4, 2024, 4:19 PM IST

Updated : Sep 4, 2024, 5:06 PM IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार किया गया. सीएम मोहन यादव और उनके भाई ने मिलकर पिता को मुखाग्नि दी. वहीं पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं.

MOHAN YADAV FATHER FUNERAL
पंचतत्व में विलीन हुए मोहन यादव के पिता (ETV Bharat)

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का बुधवार को अंतिम विदाई दी गई. उज्जैन के भूखी माता मंदिर के पास खेत में पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले वाहन से अंतिम यात्रा निकाली गई. सीएम के पिता के अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम इकठ्ठा हुआ. सीएम मोहन यादव और उनके भाईयों ने पिता को मुखाग्नि दी. निधन की खबर के बाद से ही राजनीतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी X पर शोक व्यक्त किया.

सीएम मोहन यादव के पिता का हुआ अंतिम संस्कार (ETV Bharat)

हस्तियों ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है. इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया.

यहां पढ़ें...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में पूनमचंद यादव ने ली अंतिम सांस

सीएम मोहन यादव के पिता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, शतायु बाबूजी का क्षिप्रा के तट पर अंतिम संस्कार

अंतिम यात्रा में कई दिग्गज हुए शामिल

सीएम मोहन यादव के पिता के अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुए. जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद वीडी शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंसाना सहित कई हस्तियों ने उज्जैन स्थित निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

Last Updated : Sep 4, 2024, 5:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.