ETV Bharat / state

Jharkhand Election 2024: लातेहार कांग्रेस में बगावत, जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान

Rebellion in Congress.लातेहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने बगावत कर दी है. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है.

Rebellion In Congress
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते लातेहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 6 hours ago

लातेहारः मनिका विधानसभा क्षेत्र से रामचंद्र सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग राह पकड़ ली है. लातेहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है.

पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर की बगावत

दरअसल मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की दौड़ में विधायक रामचंद्र सिंह के साथ-साथ मुनेश्वर उरांव भी थे. कांग्रेस के साथ जमीनी पकड़, प्रखंड स्तरीय कांग्रेसियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण मुनेश्वर उरांव को पूरा विश्वास था कि इस बार पार्टी की ओर से उन्हें ही प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन पार्टी आलाकमान ने विधायक रामचंद्र सिंह को एक बार फिर मनिका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया.कांग्रेस आलाकमान के इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो गया है. कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामचंद्र सिंह का खुलकर विरोध किया है.

जानकारी देते लातेहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव. (वीडियो-ईटीवी भारत)

निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

इस बीच मंगलवार को लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर यह घोषणा किया कि आगामी 25 अक्टूबर को वे मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे. मुनेश्वर उरांव ने बताया कि कांग्रेस से जुड़े सभी जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह दबाव है कि वे चुनाव लड़ें. कार्यकर्ताओं की इच्छा का ख्याल रखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है.

वर्तमान विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने निजी स्वार्थों के लिए काम किया है और कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया है. इससे पिछले 5 वर्षों तक मनिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को अपमानित महसूस करते रहे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान उन्हें बर्दाश्त नहीं है. इसी कारण उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना है.

सभी प्रखंड अध्यक्षों ने किया समर्थन

मनिका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव का समर्थन किया है. मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रखंड अध्यक्ष भी उपस्थित रहे. प्रखंड अध्यक्षों ने भी बताया कि मुनेश्वर उरांव निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतेंगे.इधर, मुनेश्वर उरांव के निर्दलीय चुनाव में उतारने के बाद मनिका विधानसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है.

ये भी पढ़ें-

मनिका विधानसभा क्षेत्र में बनता जा रहा दिलचस्प चुनावी समीकरण, भाजपा और इंडिया गठबंधन में संभावित उम्मीदवारों की भरमार - Jharkhand assembly election 2024

मनिका विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड, भाजपा और कांग्रेस में होगी टक्कर या बिगड़ जाएगा दोनों का खेल

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध, कार्यकर्ताओं ने कहा- परिवारवाद नहीं चलेगा फिर निर्दलीय ही जीतेगा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.