नई दिल्ली: दिल्ली के हज यात्री हज सफर मुकम्मल कर वतन वापस लौट आए हैं. 22 जून 2024 से हज यात्रियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ था. 9 जुलाई 2024 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 5:00 बजे हाजियों की आखिरी फ्लाइट लैंड हुई. दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने हाजियों के अंतिम काफिले का स्वागत किया और हाजियों को हज सफर पूरा कर वतन वापसी पर उन्हें मुबारकबाद दिया.
![Hajj pilgrims 2024](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/10-07-2024/21913306_aaa.jpg)
दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी के मुताबिक इस साल भारत से कुल 1,39,964 हज यात्री हज सफर पर रवाना हुए थे. जबकि दिल्ली हज एंबारकेशन पॉइंट से 16,456 हज यात्रियों ने हज सफर की शुरुआत की थी. सभी हाजी सुरक्षित वतन वापस लौट आए हैं. हज सफर 2024 के मुकम्मल होने के बाद अब हज सफर 2025 की जल्द तैयारी शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब से हज यात्रियों के शवों को वापस क्यों नहीं भेजा जाता, जानिए मान्यताएं
दिल्ली से हज सफर के लिए कुल 46 उड़ने रवाना हुई थी. कुल 16,456 हज यात्री सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना और मक्का पहुंचे. जिसमे पुरुष हज यात्रियों की संख्या 8611, महिलाएं 7754, बच्चों की संख्या 35 और शिशुओं की संख्या 12 है. जबकि बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 53 थी. दिल्ली के कुल 6 क्षेत्रों के लिए हज एंबारकेशन पॉइंट हैं. चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के हाजियों के लिए दिल्ली हज एंबरकेशन पॉइंट है.
यह भी पढ़ें- हज यात्रा 2024: बिना मेहरम हज यात्रा पूरी कर वतन वापस लौटी 53 महिलाएं, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत