ETV Bharat / state

अलका लांबा आएंगी रांची, 10 अगस्त को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - Women Congress Committee

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 8, 2024, 9:57 PM IST

Women Congress National President Alka Lamba Jharkhand visit. 10 अगस्त को झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी शामिल होने के लिए रांची आएंगी. रांची में प्रेस वार्ता करते हुए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी.

Jharkhand State Women Congress Working Committee meeting in Ranchi on August 10
प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Etv Bharat)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव अक्टूबर में संभावित है. ऐसे में कांग्रेस अपने सभी विभागों को समय रहते ही चुस्त दुरुस्त कर लेना चाहती है. इसी क्रम में 10 अगस्त को रांची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 10 अगस्त को आयोजित होगी. इस बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, AICC के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगे.

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता (ETV Bharat)

संवाददाता सम्मेलन में दी कार्यक्रम की जानकारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी हिना कावरे और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 09 अगस्त की दोपहर रांची पहुंचेंगी और उसी दिन शाम में प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रूबरू होंगी. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 10 अगस्त को रांची पहुंचेंगे.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

संवाददाता सम्मेलन के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रभारी हीना लिखीराम कावरे ने कहा कि झारखंड देश के उन चार राज्यों में से एक है जहां निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में कैसे हम इस चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका कार्यसमिति की बैठक में तय करेंगे. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी पर हाल ही में दिल्ली में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था अब महंगाई, महिलाओं को 33% आरक्षण और महिला सुरक्षा के मामले पर झारखंड भी आंदोलन की रूपरेखा तय होगी. आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को भी पर्याप्त मौका मिले, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा.

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसकी मांग पार्टी फोरम पर रखेंगे. 10 अगस्त को महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिला कांग्रेस की सभी जिलाध्यक्ष, सभी विधानसभा की महिला कांग्रेस ऑब्जर्वर, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे.

इसे भी पढ़ें- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन को बताया शेर, केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

इसे भी पढ़ें- झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलीं अलका लांबा, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड महिला कांग्रेस संगठन में होगा फेरबदल

इसे भी पढ़ें- गजेंद्र बने झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन, रांची पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.