रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के राजू अपने पांच दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को रांची आ रहे हैं. सेवा विमान से रांची पहुंचने के बाद 21 फरवरी की ही शाम 02:00 बजे से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी बैठक करेंगे. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा.
22 फरवरी को कोल्हान कांग्रेस की बैठक
22 फरवरी को झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी रांची से चाईबासा जाएंगे. जहां वह कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और संगठन के ग्रासरूट स्थिति की जानकारी लेंगे.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 23 फरवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे से सर्किट हाउस में बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. 23 फरवरी को अपराह्न 02:00 बजे से कांग्रेस अग्रणी मोर्चा-संगठन एवं उसके अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.
24 फरवरी को उत्तरी छोटानागपुर के जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. 25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी. 25 फरवरी की शाम नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे.
कुशल प्रशासक हैं के राजू
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति उर्फ रिंकू तिवारी ने कहा कि के राजू एक कुशल संगठनकर्ता हैं. के राजू एलडीएम और एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग के संयोजक रह चुके हैं. अपने पहले झारखंड दौरे में ही उन्होंने पांच दिनों का कार्यक्रम रखा है. उससे साफ है कि आनेवाले दिनों में संगठन और मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें-
के. राजू बने झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी, गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी - JHARKHAND CONGRESS