ETV Bharat / state

चंपाई सोरेन कोई फैक्टर नहीं, दिख रही हमारी जीत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - Keshav Mahato on Champai

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 10, 2024, 10:08 AM IST

Keshav Mahato Kamlesh. झारखंड विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम चला रही है. इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कोल्हान दौरे पर हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरे में उन्होंने चंपाई सोरेन से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए.

KESHAV MAHATO ON CHAMPAI
केशव महतो कमलेश (ईटीवी भारत)

जमशेदपुर: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कोल्हान का दौरा कर रहे हैं. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हर जगह उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता संवाद में उत्साह दिख रहा है वह आने वाले चुनाव के सफलता और विजय का सूचक है.

बातचीत के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया की वे 26 अगस्त से झारखंड के सभी जिलों के दौरे पर हैं और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की बातों से रूबरू हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश है. कार्यकर्ताओं का उत्साह आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता और विजय सूचक है.

KESHAV MAHATO ON CHAMPAI
संवाद कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश (ईटीवी भारत)

वहीं चम्पाई सोरेन के भाजपा मे शामिल होने पर इंडिया गठबंधन पर होने वाले असर पर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी गीता कोड़ा और कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया है, लेकिन रिजल्ट सामने है. इसलिए किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं झारखंड में सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्णय हो जाएगा मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो सड़क मार्ग से चाईबासा, सरायकेला जिला मे कार्यकर्त्ता संवाद करने के बाद जमशेदपुर भी पहुंचे. जमशेदपुर पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बिस्टुपुर स्थित पार्टी कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचे और कार्यालय मे थोड़ी देर रुकने के बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए. इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे युवा कांग्रेस नेता अजय सिंह और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस को कांग्रेस से खतरा भाजपा से नहीं- केशव महतो कमलेश - Keshav Mahto Kamlesh

सिमडेगा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया पावर बूस्टर! - Congress meeting

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.