कुरूक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरूवार 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. इस मौके पर हरियाणा सीएम ने एक दिन पहले आज झाड़ू लगाते हुए महा स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है.
हरियाणा की धर्मनगरी कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाने वाला है. यहां पर 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा. हरियाणा सरकार ने साल 2016 से गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी, तब से ही हर साल हरियाणा सरकार गीता महोत्सव का आयोजन करती आ रही है.
![International gita mahotsav 2024 to begin on November 28 in Kurukshetra Haryana CM Nayab singh saini tanzania odisha](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/27-11-2024/22992092_international-gita-mahotsav-2024-to-begin-on-november-28-in-kurukshetra-haryana-cm-nayab-singh-saini-tanzania_1.jpg)
गीता महोत्सव में तंजानिया पार्टनर देश : इस साल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया को पार्टनर देश बनाया गया है, जबकि ओडिशा को पार्टनर राज्य बनाया गया है.
हरियाणा सीएम ने लगाई झाड़ू : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर के तट पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से एक दिन पहले आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अपने परिवारजनों के साथ महा स्वच्छता अभियान की शुरुआत श्रमदान करके की. पूरे शहर को महाभारत के 18 अध्यायों के आधार पर 18 सेक्टर में बांटा गया है और शहर की सभी सामाजिक धार्मिक शैक्षणिक व अन्य संस्थाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी की. गीता की इस धरती पर से ही श्री कृष्ण ने हजारों साल पहले पूरे मानवता के लिए अमर संदेश दिया था. हरियाणा सीएम ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं और ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी इस धर्मनगरी को पूरी तरह से स्वच्छ रखें. यहां आने वाला हर कोई गीता के संदेश के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी लेकर जाएं. ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस धरा पर रहने वाले हैं.
मुख्य कार्यक्रम 5 से 11 दिसंबर तक : इस साल गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा गीता महोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालयों पर 9 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे.
![International gita mahotsav 2024 to begin on November 28 in Kurukshetra Haryana CM Nayab singh saini tanzania odisha](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/27-11-2024/22992092_international-gita-mahotsav-2024-to-begin-on-november-28-in-kurukshetra-haryana-cm-nayab-singh-saini.jpg)
![International gita mahotsav 2024 to begin on November 28 in Kurukshetra Haryana CM Nayab singh saini tanzania odisha](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/27-11-2024/22992092_international-gita-mahotsav-2024-to-begin-on-november-28-in-kurukshetra-haryana-cm-nayab-singh-saini-tanzania.jpg)
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में देखी फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट", बोले- दिखाया गया "सच"
ये भी पढ़ें : हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, 9 दिसंबर के लिए तैयारियां शुरू, जानिए क्यों हो रहा दौरा ?
ये भी पढ़ें : हरियाणा समेत राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव , तारीख का हुआ ऐलान