ETV Bharat / state

गया पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना - INDIAN WOMEN HOCKEY TEAM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना की. इस दौरान बोधगया के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली.

ASIAN WOMEN HOCKEY CHAMPIONSHIP
महाबोधि मंदिर में भारतीय महिला हॉकी टीम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 14, 2024, 9:10 AM IST

गया: भारतीय महिला हाॅकी टीम बुधवार को महाबोधि मंदिर में पहुंची, जहां भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजा अर्चना की. भारतीय टीम के साथ फिजियोथेरेपिस्ट टीम के सदस्य और अन्य लोग भी शामिल हुए. बता दें कि इन दिनों बिहार के राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच चल रहे हैं. इसके बीच बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम बोधगया में नजर आई.

हॉकी टीम ने महाबोधि मंदिर में की पूजा: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बोधगया महाबोधि महाविहार मंदिर का भ्रमण किया. टीम के सदस्यों ने भगवान बुद्ध के दर्शन और पूजन किए. बोधगया में पवित्र महाबोधि महाविहार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यहां के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों के बारे में जानकारी ली.

गया में भारतीय महिला हॉकी टीम (ETV Bharat)

शामिल हुए फिजियोथेरेपिस्ट टीम के सदस्य: भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ में फिजियोथेरेपिस्ट टीम के सदस्य और अन्य लोग भी पूजा में शामिल हुए. महाबोधि मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत टीमों के सचिव, मुख्य भिक्षु के द्वारा किया गया. वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों को सम्मान और आशीर्वाद के रूप में पारंपरिक खादा प्रदान किया गया. महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भगवान बुद्ध को फूल और धूप अर्पित की.

खिलाड़ियों ने गर्भगृह में पहुंचकर लिया आशीर्वाद: वहीं मुख्य भिक्षु के द्वारा बोधगया के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को जानकारी दी. साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने गर्भगृह में पहुंचकर आशीर्वाद लिया. मुख्य भिक्षु द्वारा एक विशेष जाप भी किया गया.

राजगीर में हो रहा है महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप: बिहार के राजगीर के हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ है. इसमें विभिन्न देशों की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही है. राजगीर में हो रहे महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप में कई देशों की टीमे में हिस्सा ले रही हैं. वही सभी देशों के खिलाड़ियों का प्रवास बोधगया में है. वहीं गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराज एसएम ने बताया कि भारतीय महिला हाॅकी टीम के खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की और बोधगया के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली.

"भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की. भारतीय महिला हाॅकी टीम के खिलाड़ियों के अलावे उनके फिजियोथेरेपिस्ट टीम के सदस्य और अन्य शामिल थे. मुख्य भिक्षु के द्वारा उनका स्वागत किया गया."-डॉ. त्यागराज एसएम, जिला पदाधिकारी, गया

पढ़ें-एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण कोरिया को 3-2 से दी शिकस्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.