ETV Bharat / state

झारखंड में वीडी राम, विजय हांसदा और विद्युत वरण महतो की हैट्रिक, करीबी फाइट में निशिकांत दुबे चौथी बार बने सांसद - Jharkhand Lok Sabha election 2024

Jharkhand Lok Sabha election 2024. पलामू सांसद वीडी राम, राजमहल सांसद विजय हांसदा और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. दोनों लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं. दोनों ही भाजपा के प्रत्याशी थे.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 4, 2024, 9:45 PM IST

Jharkhand Lok Sabha election 2024
ईटीवी भारत डिजाइन इमेज (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड के दो सीटों पर प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक लगाई है. ये दोनों भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम और विद्युत वरण महतो हैं. विष्णु दयाल राम उर्फ वीडी राम पलामू लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद बने तो वहीं विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर से जीत की हैट्रिक लगाई. दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े वोटों के अंतर से हराया है. वहीं निशिकांत दुबे चौथी बार सांसद बने.

वीडी राम पलामू से बने तीसरी बार सांसद

झारखंड के पूर्व डीजीपी विष्णु दयाल राम को भाजपा ने तीसरी बार पलामू सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि, उन्हें टिकट मिलने से लोगों में थोड़ी नाराजगी भी थी. बावजूद लोगों ने उन्हें बढ़-चढ़कर वोट किया. वीडी राम के सामने इंडिया गठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां थी. ममता भुइयां को 473668 वोट मिले, जबकि वीडी राम को 762290 वोट मिले. अंत में वीडी राम ने 288622 वोटों के बड़ें अंतर से जीत दर्ज की. वे पलामू लोकसभी सीट से 2014, 2019 के बाद अब 2024 में लगातार तीसरी बार सांसद बने.

विद्युत वरण महतों ने लगाई जीत की हैट्रिक

जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने भी जीत की हैट्रिक लगाई है. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को 2,59,782 वोटों के बड़े अंतर से हराया. विद्युत वरण महतो को 7,26,174 वोट मिले. वहीं समीर मोहंती को 4,66,392 वोट मिले. भाजपा ने जिस उद्देश्य के साथ विद्युत वरण महतो को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा था, उन्होंने उसे पूरा किया. वीडी राम के जैसे ही वे 2014, 2019 के बाद अब 2024 में लगातार तीसरी बार सांसद बने.

करीबी फाइट में निशिकांत दुबे चौथी बार बने सांसद

गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को 1,01,813 वोटों से हराया. निशिकांत दुबे को कुल 6,93,140 वोट मिले हैं. वहीं प्रदीप यादव को 5,91,327 मिले हैं. दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला चला. दोनों ही प्रत्याशी बीच-बीच में आगे और पीछे होते रहे, लेकिन अंत में निशिकांत दुबे ने बाजी मार ली.

विजय हासंदा भी लगातार तीसरी बार बने सांसद

राजमहल के सांसद विजय हासंदा भी लगातार तीसरी बार सांसद बने. उन्होंने भाजपा के ताला मरांडी को करारी शिकस्त दी. वे 2014 के मोदी लहर में भी सांसद बने थे. इसके बाद 2019 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की. अब 2024 के लोकसभा चुनाव जीतकर उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है.

यह भी पढ़ें: खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चल रहे हैं पीछे, जानिए झारखंड की 14 सीटों के पल पल के अपडेट्स - lok sabha election results 2024

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट की पुरानी तस्वीर, किशोरी लाल को दी बधाई, रुझानों में कांग्रेस ने छुआ 100 का आकंड़ा - Lok Sabha Election results 2024

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024ः जानिए झारखंड की 14 सीटों पर किनके बीच है मुकाबला, दांव पर है कई दिग्गजों की किस्मत - lok sabha election 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.