ETV Bharat / state

हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट, कई शहरों में पारा 5 डिग्री के नीचे

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 25, 2024, 7:00 AM IST

Haryana Weather Update: देश के कई राज्यों के साथ-साथ हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे है. कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी है.

Haryana Weather Update
हिमाचल में मौसम शीतलहर

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक जारी है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. रेड अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया गया है.

हिमाचल में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को नहीं मिलेगा. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी. 27 जनवरी को राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा. राज्य के कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हरियाणा में शीतलहर: हरियाणा में सर्दी का आलम यह है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में सीवियर कोल्ड वेव, शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हरियाणा और पंजाब में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहले जहां दोपहर के बाद कुछ धूप की उम्मीद देखी जा रही थी, वहीं अब लगातार कोहरे का असर बना रहेगा. वही, विजिबिलिटी भी 100 मीटर से अधिक नहीं होगी. कोहरे और शीतलहर से हरियाणा का उत्तरी इलाका अन्य जिलों के मुकाबले अधिक प्रभावित रहने वाला है.

जनजीवन अस्त-व्यस्त: कोहरे और शीतलहर का असर जनजीवन पर पड़ रहा है. कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं, हवाई उड़ान भी प्रभावित हो रही हैं. ठंड से राहत पाने के लिए लोग घरों में अलाव का सहारा ले रहे हैं.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 24 जनवरी को हरियाणा के अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पंचकूला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री, हिसार के बालसमंद में 5.6 डिग्री और हिसार में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 3.3 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 24 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मेवात के मंडकोला में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री, भिवानी में 13.8 डिग्री, रेवाड़ी में बावल में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री, सिरसा में 14.0 डिग्री, हिसार के बालसमंद में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. अंबाला में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री और पंचकूला में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 9.7 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: हरियाणावासियों को अभी और सताएगी सर्द हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें दिनभर का तापमान

ये भी पढ़ें: हरियाणा में 9वीं और 11वीं की डेटशीट जारी, एक ही सत्र में होंगी परीक्षाएं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.